Hanuman Chalisa

साप्ताहिक राशिफल (12 से 19 नवंबर 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे


 

मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
कारोबार बढ़ाने की योजनाएं हाथ लगेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता की बयार बहेगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। तीर्थ व धर्मयात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में पहले की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोशिशें कुछ रुकावटों के बाद सफल होंगी किंतु सार्थक प्रयासों को कम न करें। प्रेम संदर्भों में मतभेद समाप्त करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पक्षियों को दाना डालें।
 
वृषभ 
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवनसाथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य संपन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्मस्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।
 
 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनीतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। 
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी। 
 
सेहत को सुखद बनाने की कोशिशें कारगर साबित होंगी। मनोबल उच्च रहेगा। वित्तीय स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें, यह संबंधों को खराब कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। इच्छित संस्थान में दाखिले के संकेत मिलेंगे। सफर के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
कार्यक्षेत्र में मनमोहक प्रगति से उल्लास बढ़ेगा। राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। सेहत चुस्त-दुरुस्त रहे इसलिए जंक फूडों की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रुचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रतिपक्षियों को करारा व उपयुक्त जवाब देने की योग्यता रहेगी।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।
 
रोजगार की समस्याएं हल होंगी। उच्च साहित्य पढ़ने की ललक बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे किंतु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया। 
 
माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। आर्थिक निर्णय लेने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी के कहने पर उस व्यापार में धन न लगाएं जिसकी आपको भरपूर जानकारी न हो। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष में मतभेद उभर सकते हैं। यह समय सूझबूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बने। पक्षियों को दाना डालें।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुन: संचार होगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपके कार्य-व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आस्था रहेगी। खास मामलों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। सप्ताहांत में फंसी हुई पूंजी हाथ लग सकती है। आरोग्यता प्राप्त करने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। 
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को संवारने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह कार्य को पूरा करने में गति आएगी। मांगलिक कार्यों के आयोजनों की सुखद बेला दस्तक देगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। सामाजिक व पारिवारिक संदर्भों में परिजनों से सलाह-मशविरा करना लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा के प्रयासों को बल मिलेगा। लेन-देन व जायदाद के विवादों को सुलझाने में कुछ और वक्त लग सकता है। 
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
जीवनस्तर उच्च व सुखद होगा। अपनों से मिल-जुलकर चलने की कला विकसित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वाहन व भवन के क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबंधन के उज्ज्वल क्षेत्रों में कामयाबी हेतु मन से प्रयास करने होंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाए रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं व पक्षियों को दाना डालें। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

50 साल बाद मीन राशि में शनि के साथ बना चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के लिए अलर्ट, 5 को राहत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

अगला लेख