khatu shyam baba

क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
साप्ताहिक राशिफल (9 से 16 अप्रैल 2017) 
 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी की पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रुचि रहेगी। अचानक ही कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, खुद ही सावधानी रखें। स्वजनों के मध्य अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं, यह सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

अप्रैल 2017 : कौन-सी दिनांक किस राशि के लिए होगी शुभ, जानिए...
 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में सफलता हाथ लगेगी। निजी व सरकारी इकाइयों में मनोनुकूल सेवा के अवसर रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखद व समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। आर्थिक स्रोतों की क्षमताएं सप्ताह के प्रथम भाग में घट सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता हो सकती है। संयमित दनिचर्या के क्रम को न तोड़ें। 
 
 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।
 
मन में उमंग व उत्साह रहेगा। कानून व तकनीकी शिक्षा की रुचि से नया मुकाम हासिल होगा। आपकी योग्यता व कुशलता से जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा जिन्हें आप बाखूब निभाएंगे। पैतृक गांव जाने के अवसर रहेंगे। पत्नी व बच्चों से लगाव बढ़ेगा। निवेश व विदेश संदर्भों की प्रगति में कुछ और वक्त लग सकता है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
अचानक ही कहीं से अपेक्षित लाभ होगा। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक अच्छा रहेगा। रुके कार्य के पूर्ण होने से चेहरे में रौनक आएगी। संतान पक्ष के वैवाहिक चर्चाओं में तेजी से सफलता मिलेगी। राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिपक्षी पटलवार कर सकता है, सावधानी रखें। सेहत मामले में नरमी की आशंका है, क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें।
 
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह की शुरुआत शुभ कार्यों से होगी। शैक्षिक व आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्रों की रुकावटों का अंत होगा। कारोबार बढ़ाने की कोई नई तरकीब ढूंढ निकालेंगे किंतु प्रतिस्पर्धी को पछाड़ने में अभी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति भू-जायदाद के संदर्भों में अतिक्रमण बढ़ा सकता है।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। प्रणय संबंध मधुर रहेंगे। सेहत पक्ष कुछ मध्यम रहेगा। यात्रा व भवन निर्माण के कार्यों में इजाफा होगा। व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रही आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
पारिवारिक जीवन में शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। दूरस्थ क्षेत्रों में तबादले पदोन्नति के साथ हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने की तरकीब आजमाएंगे। प्रेम संदर्भों की कहासुनी नागवार गुजर सकती है। किसी अंतिम निर्णय से पहले खुद ही विचार करें। लंबी व स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
व्यावसायिक अनुभव व कुशलता का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। चल रहीं आर्थिक कठिनाइयां कम होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भवन व वाहन सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य में निकट रिश्तों में स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की सफलता हेतु मन से प्रयास करने होंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कार्य व व्यापार में उन्नति की नई संभावनाएं विकसित होंगी। योग्यताओं व क्षमताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे बशर्ते कारगर प्रयासों से किनारा न करें। नजदीकी रिश्तों में मतभेदों की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। धर्मस्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा तथा वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जनकल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी लाल।
 
चेहरा खिला हुआ व सुंदर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा में सम्मान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, अनावश्यक विवादों से खुद ही दूरी रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीला।
 
सफलता के रास्ते खुलेंगे। अनुबंध व समझौते के किसी साख दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संभव है। ईष्ट मित्रों के साथ कोई प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ मामलों में अदालत के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। पक्षियों को दाना डालें।

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

अगला लेख