Biodata Maker

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025 तक, क्या कहते हैं आपके मूलांक के सितारे?

डॉ. अभय गुप्ता
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 (10:59 IST)
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 8 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) 
 
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए सफलता के अवसर लेकर आएगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहेंगे। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना भी दिखती है। निवेश सोच विचार कर ही करें। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचें। स्वास्थ ठीक रहेगा, तनाव और थकान से बचे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।ALSO READ: December 2025 Festivals: दिसंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार, जानें विशेष जानकारी
 
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह आपके महत्वपूर्ण कार्य सहकर्मी के सहयोग पूर्ण होंगे। साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक स्तिथि सुधरेगी। कोई भी दस्तावेजों को साइन करने के पूर्व ध्यान से पढ़ लें। अपनी भावनाओ को नियंत्रण में रखे, रिश्तों में चली आ रही पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
 
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।
 
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपको बड़ी उपलब्धि या नई भूमिका मिल सकती है। आपके कार्य को पहचान मिलेगी, योजनाएं सफल होंगी। निवेश से लाभ मिलने के आसार है, आय उत्तम रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। रिश्तों में आकर्षण रहेगा।
 
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह आपकी पिछली मेहनत का फल दिलाने वाला होगा। यह सप्ताह आपको अनुशासन में रह कर कार्य करना होगा। आय में स्थिरता रहेगी, अचानक खर्चे हो सकते है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा जोखिम न लें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें।
 
उपाय: शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपको नौकरी या व्यापार में नए अवसर लाने वाला होगा। यात्रा आपके लिए लाभप्रद रह सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपने लक्ष्य को ध्यान रखते हुए कार्य करें। रिश्ते में मधुरता रहेगी।
 
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
 
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
यह सप्ताह आप रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप घर-परिवार से जुड़े बड़े निवेश या खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। वाद-विवाद होने पर उसे शांति से सुलझाएं। भावनाओं में बह कर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
 
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। 
 
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
इस सप्ताह आपको नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं के कारण आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखें, नहीं तो बने बनाए कार्य ख़राब हो सकते है। अधिक सोचने या चिंता करने से बचें, वरना इसका आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
 
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ और ध्यान करें। 
 
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। व्यापार के लिए समय उत्तम रहेगा, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपका रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। अहंकार से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में सुधार होगा।
 
उपाय: गरीबों को काले कपड़े या अनाज का दान करें।
 
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
यह सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते दिख रहे है। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी, कोई महत्वपूर्ण जबाबदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने के साथ दूसरों के प्रति सहानुभूति का भाव रखें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
 
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: December Monthly Horoscope: दिसंबर 2025, क्या आपकी राशि के लिए है यह महीना भाग्यशाली, पढ़ें मासिक राशिफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि भारी होने पर संकट मोचन हनुमान स्तोत्र पढ़ने से ये होता है...

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 दिसंबर, 2025)

2026 Horoscope: 100 साल बाद मकर राशि में महासंयोग: 2026 में 5 राशियां होंगी मालामाल

06 December Birthday: आपको 6 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Meen rashi upay 2026: मीन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि और राहु से रहें बचकर

अगला लेख