Weekly Rashifal 2020 : नए साल के पहले सप्ताह में बंद किस्मत के खुलेंगे दरवाजे, जानिए 12 राशियां

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Weekly Rashifal 2020 : साप्ताहिक राशिफल
 
मेष
 
प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है और कोई आपकी मुस्कुराहट का कायल हो सकता है। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस हफ्ते रिलेक्स होने के लिए किसी क्रिएटिव हॉबी को अपनाएं, लाभ होगा। किसी भी यात्रा पर प्लान करके जाना भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें, रियल स्टेट में निवेश करने से पहले सोच लें। दूसरों के मार्गदर्शन पर चलने की कोशिश करेंगे।
 
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे
 
वृषभ-
 
अपने सकारात्मक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के चलते आप आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी बिजनेस ट्रिप या छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके अंदर चीजों को समझने की अद्भुत क्षमता है।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीच
 
मिथुन-
 
प्रेम संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें, प्रेम संबंधों को लेकर अपने विचार दूसरों के सामने व्यक्त न करें। अपनी मानसिक सतर्कता के चलते किसी जटिल समस्या का समाधान करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर यात्रा से जुड़े आयडिये पर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें, किसी सस्ती प्रॉपर्टी को खरीदकर बेचना आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। गॉसिपिंग से जितना ज्यादा दूर रहेंगे, उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- टरक्वॉइश
 
कर्क-
 
प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। किसी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने से पहले सभी तैयारियां कर लेना आपके लिए ही अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कामों के लिए यह सप्ताह अच्छा चल रहा है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। इस हफ्ते आपके व्यक्तित्व में एक सकारात्मक निखार आएगा जिसके चलते आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीच
 
सिंह-
 
प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा सिद्ध होगा। आपकी कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। मानसिक रूप से मजबूती पाने के लिए आध्यात्मिकता की तरफ ध्यान दें, लाभ होगा। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो विदेश में प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की आपकी आदत की सभी प्रशंसा करेंगे।
 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लैवेंडर
 
कन्या-
 
प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर लेने की सोच रहे लोग होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी चीज में एकाग्र होकर काम करने से सफलता मिलने के योग हैं।
 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन
 
तुला-
 
पार्टीज में जाना बंद करें और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से बचें। किसी खूबसूरत जगह छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी प्लॉट को खरीदने से पहले उसके रेट के बारे में अच्छे से पता कर लें। परिवार के छोटे सदस्यों को दी गई सलाह आपके काफी काम आएगी।
 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मेजेंटा
 
वृश्चिक-
 
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह रोमांचभरा रह सकता है। किसी के साथ अचानक मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत को लेकर यह हफ्ता अच्छा रहेगा इसलिए सेहतमंद रहने के लिए अपने प्रयास करते रहें। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। घर खरीदने की तलाश जल्द पूरी हो सकती है। अपनी तरक्की के लिए कांट्रेक्ट्स बनाने की कोशिश करेंगे।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
 
धनु-
 
इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। यह हफ्ता आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा, जहां आपको अपनी ताकत और कमजोरियों को जानने का मौका मिलेगा।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
 
मकर-
 
प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है। काम के दबाव के बाद भी अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। एक ऐसा हफ्ता, जहां पूरे हफ्ते आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी और सभी चेहरे जाने-पहचाने लगेंगे। किसी रोमांटिक जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। नया घर खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। समाज में लोगों से मिलना-जुलना करें, लाभ होगा।
 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
 
कुंभ-
 
इस पूरे हफ्ते आप अपने साथी के बारे में सोचते रहेंगे। इस हफ्ते आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने सपनों का घर खरीदने की सोच सकते हैं। परेशान लोगों की मदद करने से सुकून महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- टरक्वॉइश
 
मीन-
 
कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिस के लोगों के साथ किसी ट्रिप पर जाना यादगार अनुभव साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह लाभ दिलाने वाला साबित होगा। किसी प्लॉट को बेचना फायदेमंद साबित होगा। अपने आध्यात्मिक ज्ञान से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मरुन

ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (30 दिसंबर से 5 जनवरी 2020 तक)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख