साप्ताहिक राशिफल 2022 (17-23 जनवरी): कैसे बीतेंगे ये 7 दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
(साप्ताहिक राशिफल : 17 जनवरी से 23 जनवरी 2022) 

मेष
 
Weekly Horoscope 2022 इस सप्ताह आप बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाकी सब ठीक रहेगा। नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को अपनी लाइफस्टाइल ठीक रखने में कोई परेशानी नहीं होगी। वित्तीय स्तर पर सबकुछ अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार से संबंधित किसी विवाद को आसानी से सुलझा लिया जाएगा। अपने आइडिया को विश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में रखें, इसे महत्व दिए जाने की उम्मीद है और आपका प्रयास सफल होगा। आपका लवर आपकी किसी भी बात को इंकार नहीं करना चाहेगा, उसका मजा लें। आपके बच्चे को कोई प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए आपकी मदद की जरूरत पड़ने वाली है, उपस्थित रहें। साथ-साथ काम करना और समय व्यतीत करना आपके रिश्ते को मजबूती देगा।
 
शुभ अंक : 5 
शुभ रंग : मेजेंटा

वृषभ
 
इस सप्ताह प्रोफेशनल या वित्तीय मामले में कोई भी रिस्क लेना सही नहीं होगा, संभलकर रहें। आपके सामने कोई बहुत बड़ा अवसर आने वाला है और आप अपनी क्षमता साबित करें। रिश्ते में आ रही किसी तरह की रुकावट को शुरुआत में ही खत्म कर लेने पर आगे बढ़ पाएंगे। भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता आपकी ताकत है, कमजोरी नहीं। आप अपने अच्छे नेटवर्किंग स्किल के कारण प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अच्छी डील कर सकते हैं। परिवार के साथ आउटिंग पर जाना आपसी रिश्ते के बंधन को मजबूत बनाएगा। किसी के प्यार में पड़ने के संकेत हैं, रोमांस की शुरुआत हो सकती है। आप में से कुछ लोग अपने घर का इंटीरियर बदल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

मिथुन
 
अपने किसी निर्णय के लिए परिवार के लोगों को राजी कर लेना आपका काम आसान बना देगा। सबकुछ अनुकूल रहने की अपेक्षा है। आपके करियर को लेकर जो उन्हें चिंता है, उसे अपनी समझदारी से दूर कर सकेंगे। सकारात्मक रहने से आपको कठिन मेहनत करने का उत्साह मिलता रहेगा। अपने निवेश पर पुन: विचार करना समझदारीभरा कदम होगा। फिटनेस के लिए पसीना बहाने के साथ ही सभी तरह का परहेज रखना आपको अपेक्षित सफलता दिला सकता है। प्रेमी को बाहरी दुनिया की नजरों से बचाकर रखने का प्रयास करेंगे। पहाड़ आपको अपने पास बुला रहा है, जल्द ही जाने की तैयारी कर सकते हैं, सुकून मिलेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाइट ब्लू

कर्क
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आवेग से काम करना भारी पड़ सकता है, धैर्य रखें। अपने काम में सब-ऑर्डिनेट और जूनियर को शामिल करना आपको प्रशंसा और सम्मान दिला सकता है। अपने जीवन को बेहतर शेप देने की वजह से दोस्त और कलिग्स की तारीफ मिलेगी। अपने बच्चों के जीवन के लिए निवेश करना आपको संतुष्टि देने वाला है, प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आप अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं का इंतजाम करने में सफल रहेंगे लेकिन फिलहाल जाने का प्लान टाल देना सही रहेगा। किसी मेहमान का घर आना और फिर उनका जाना आपके दिल में खालीपन भर जाएगा। आपके आसपास की हवा में रोमांस बह रहा है, बचकर रहना मुश्किल होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

सिंह
 
यह सप्ताह एक यादगार माह की खिड़की साबित होगी। सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आमदनी में हुई बढ़ोतरी का सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आप जिस किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, उसमें परिवार के लोगों का साथ बना रहेगा। आपके बच्चे आपको कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, बेहद रोमांचित रहेंगे। पार्टनर की व्यस्तता की वजह से निजी समय व्यतीत करना आपके लिए कठिन हो सकता है। जो लोग नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं, वे परिवार वालों से मिलने के लिए छुट्टी का आवेदन दे सकते हैं। सप्ताह के अंत तक कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, किसी से रोमांटिक प्रपोजल मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक: 4
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

कन्या
 
यह सप्ताह आपके लिए हर स्तर पर शुभ रहेगा, इसका आनंद ले सकेंगे। सेहत अच्छी रहने के कारण मूड भी उत्साहित रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में पकी लगन और मेहनत कामयाब होने वाली है। समय से पूर्व ही अप्रेजल मिलने की संभावना है। एक महत्वपूर्ण रणनीति बनाना और उस पर अमल करना आपको आने वाली मुसीबत से बचा सकता है। अपनी पसंदीदा जगह पर दूसरे हनीमून के लिए जा सकते हैं, सितारे अनुकूल हैं। आपके सामाजिक सर्कल में आपका रुतबा तेजी से बढ़ने वाला है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन

तुला
 
आप अपने जीवन में बैलेंस और पॉजिटिविटी बनाए रखने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन खुशियां देने वाला है। निजी क्षेत्र में काम करने वालों के ऊपर काम का दबाव बढ़ने वाला है। पार्टनर की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। नई नौकरी की चुनौती का सामना करने के लिए आपको मेंटली और फिजिकली मजबूत होना पड़ेगा। सप्ताहांत तक आपको कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आप में से कुछ लोग अपने बच्चे की शादी करने का सपना देख सकते हैं। हवा का रुख अपनी तरफ मुड़ता हुआ महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक
 
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुकूनभरा रहेगा। प्रॉपर्टी के स्तर पर बस थोड़ी सावधानी रखनी होगी। जल्द अमीर बनने के लालच में सट्टेबाजी की लत लग सकती है। लेकिन ध्यान रखें, यहां पैसा सुरक्षित नहीं रहता है। फिटनेस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। प्रोफेशनल स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए तारीफ पा सकते हैं। किसी बिजनेस डील को करते हुए अच्छे से सोच-समझकर निर्णय लें। आपके प्रेमी आपको डेटिंग पर ले जा सकते हैं। किसी अजनबी के प्रति भावना रखना आपको निराश कर सकता है लेकिन उम्मीद का दामन पकड़े रहेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच

धनु
 
यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए शानदार रहने वाला है। रोजाना अपनी सेहत के लिए थोड़ा समय निकाल सकते हैं। कोई अप्रत्याशित खर्च आने की आशंका है, अच्छी सेविंग रहने के कारण कोई परेशानी नहीं रहेगी। तत्काल निर्णय ले पाने में सक्षम होने के कारण आपको प्रोफेशनल क्षेत्र में ऊंचे स्तर पर प्रमोट किए जाने की संभावना है। कोई अपनी आकर्षक बातों में उलझाकर आपका फायदा उठा सकता है। परिवार के लोगों को गेट टुगेदर रखे जाने की उम्मीद है। बीते हुए लम्हों को याद कर सभी खुश रहेंगे। लॉटरी जीतने की खुशी में पार्टी रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला

मकर
 
गंभीर और ताकतवर होने की कला आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। आपके कार्य आपको आत्मसुधार के पथ पर ले जाने वाला है। आपको अपने फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा सेविंग पर असर पड़ने का खतरा रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से मिलने गांव जाने की संभावना है और पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। यदि मार्केट को लेकर खास रिसर्च नहीं है तो निवेश का प्लान फिलहाल टाल देना ही सही रहेगा। सहकर्मी की तरफ से कोई बिजनेस प्रपोजल मिलने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग आज अपने लिए कोई गाड़ी बुक कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा

कुंभ
 
आपको नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है। उसमें किए गए प्रदर्शन के आधार पर तरक्की मिलने की उम्मीद है। प्यार में मिले धोखे से मायूस न हों, इससे आपको एक सीख ही मिली है। जीवन में आए सभी अच्छे-बुरे अवसर से सीखने की प्रवृत्ति रखें, सफल हो सकते हैं। साहसिक गतिविधियों के जरिये अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ का अनुमान लगा सकते हैं। लंबी अवधि के निवेश से अच्छा मुनाफा होने का अनुमान है। रियल स्टेट में निवेश करना आपके लिए अभी अनुकूल रहेगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लाल

मीन
 
मुस्कुराने की आदत आपके सप्ताह को बेहतर बना सकती है। सख्त और बाहरी परहेज के साथ अपने ऊपर ज्यादा पाबंदी न लगाएं। सुबह की ताजी हवा में हल्का व्यायाम करना आपको सुहाना एहसास करा सकता है, प्रयास करें। निजी और सामाजिक रिश्तों में प्राथमिकता तय करना होगी। एकसाथ दोनों जगह सक्रिय रहना आपको थका सकता है। अपने दिल को प्राथमिकता देना आकर्षक हो सकता है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए तर्कसंगत और समझदार होने की जरूरत होगी। आपकी विस्तृत और स्मार्ट सोच को बारीकी से परखा जा रहा है। जल्द ही इसका फायदा मिल सकता है। परिवार के लोग या जीवनसाथी से डील करते हुए आपको धैर्य और समझदारी रखनी होगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे


ALSO READ: Financial Predictions for 2022 धन के लिए कैसा है नया साल, जानिए 12 राशियों के हाल

ALSO READ: जनवरी 2022 में मंगल ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, 5 राशि वालों पर बरसेगी कृपा
 
Weekly Horoscope

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख