क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* साप्ताहिक राशिफल : 6 से 12 जनवरी 2020
 
मेष-
 
आप अभी किसी भी तरह के समझौते की स्थिति में नहीं हैं। बेहतर होगा कि अभी सही समय का इंतजार करें। आप चीजों पर खर्च करने के मूड में हैं। करियर को लेकर आप काफी परेशान हैं लेकिन अपने पसंदीदा करियर को पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
 
वृषभ-
 
आपकी सोच काफी आध्यात्मिक है। अपनी इसी सोच के चलते आप किसी के जीवन में खुशियां लाने में कामयाब होंगे। जिन लोगों की जल्द शादी होने वाली है, वे अपने कोर्टशिप पीरियड को काफी एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है। प्लॉट या फ्लैट की खरीददारी कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
 
मिथुन-
 
परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। रोमांस के लिए समय बहुत अच्छा है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। लंबे समय से चला आ रहा कानूनी विवाद जल्दी खत्म होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। किसी के साथ बातचीत बंद करना आपके लिए ही हितकर साबित होगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्क रहें, वरना कोई आपको पीछे से नुकसान पहुंचा सकता है। आप कोई काम तय सीमा में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसी कारण थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पढ़ाई और कार्यक्षेत्र पर किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास न करें, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : भूरा
 
सिंह-
 
शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लाभ के संकेत मिल रहे हैं। करियर में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। कोई भी महंगी चीज खरीदने से पहले थोड़ी सतर्कता बरतें। पहले बाजार में मोलभाव का पता करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
 
कन्या-
 
रोमांस के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग जी-जान से मेहनत करते रहें, कोई भी चीज अधूरी न छोड़ें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय व्यापार में फायदेमंद साबित होंगे। घाटे में चल रहा सौदा अचानक मुनाफे में बदल जाएगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
 
तुला-
 
कार्यक्षेत्र पर आपका कोई सहयोगी बचे हुए कामों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग मनचाहा करियर पाने में कामयाब होंगे। प्रेम से संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई आपके दिल के दरवाजे पर दस्तक दे सकता है जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मरुन
 
वृश्चिक-
 
क्रिएटिविटी से जुड़े काम करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पढ़ाई के लिए समय ठीक है। पढ़ाई में अच्छा करने का दबाव छात्रों को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। दबाव में न आएं तथा मेहनत करते रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें। व्यायाम करने से पहले हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें, वरना बीमार पड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
 
धनु-
 
सही क्षमता करियर में आपके लिए काफी मददगार साबित होगी, इसी के बल पर करियर में तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते समाज से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी
 
मकर-
 
रोमांस के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके द्वारा सही समय पर की गई कोशिश लाभदायक साबित होगी। अपने साथी के इस समय का आनंद उठाएं। प्रॉपर्टी को लेकर चली आ रहीं समस्याएं दूर होंगी। लंबे समय से बुक किसी प्रॉपर्टी का हक मिल सकता है। पढ़ाई से संबंधित समस्याएं जल्दी ही दूर होंगी।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हरा
 
कुंभ-
 
घर-परिवार को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी निजी समस्या के कारण काफी परेशान रहेंगे लेकिन चिंता न करें। किसी अपने की सलाह और मदद के कारण समस्याओं से आसानी से बाहर आ जाएंगे। सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं। सेहत के प्रति आपका यह रवैया आपको फिट रखने में काफी मदद करेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का ब्लू
 
मीन-
 
रोमांस के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। अपनी काबिलियत से पाई गई सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे दूसरे लोग भी मदद के लिए आगे आएंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम

ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख