कैसे होते हैं तुला राशि के जातक

आकर्षक होती हैं तुला राशि की स्त्रियाँ

भारती पंडित
ND
तुला राशि वायुतत्व की राशि है। शुक्र इस राशि का स्वामी है और दुर्गा इनकी आराध्य है। यह राशि कफ प्रवृत्ति की होती है।

पुरुष : इस राशि के पुरुष सुंदर आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आँखों में चमक व चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है। इनका स्वभाव समतोल होता है। किसी भी परिस्थिति में सहसा विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये व्यक्ति कलाकार, सौंदर्योपासक व स्नेहिल होते हैं। व्यावहारिक भी होते हैं व इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। कई बार क्षणिक व्यसनाधीन होने की भी आशंका रहती है।

ND
स्त्री : तुला राशि की स्त्रियाँ मोहक व आकर्षक होती हैं। स्वभाव खुशमिजाज व हँसी खनखनाहट वाली होती हैं। बुद्धि वाले काम करने में अधिक रुचि होती है। घर की साजसज्जा व स्वयं को सुंदर दिखाने का शौक रहता है। पाक कला, गायन आदि में दक्ष होती हैं। बच्चों से बेहद जुड़ाव रहता है।

बच्चे : तुला राशि के बच्चे सीधे, संस्कारी और आज्ञाकारी होते हैं। घर में रहना अधिक पसंद करते हैं। खेल कूद व कला के क्षेत्र में रुचि रखते हैं।
Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय