वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई): कुछ मिलेजुले तो कुछ अच्छे परिणामों वाले इस सप्ताह आप लंबित कार्यों को निपटाने में पूरा समय दे पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। कुछ बढ़े हुए खर्च की पूर्ति के लिए भागदौड़ करनी होगी। प्रोफेशन में सहजता बनी रहेगी। करियर में विस्तार संभव है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता की देखभाल के लिए समय निकाल लेंगे। संतान के बीच समय गुजरेगा। प्रॉपर्टी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
भाग्यशाली अंकः 6 भाग्यशाली रंगः बैंगनी
मिथुन (21 मई से 21 जून): इस सप्ताह आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उत्साह के साथ कामकाज की न केवल शुरुआत करें, बल्कि मन में उमंग बनाए रखें। सभी मोर्चे पर आप सहज बने रहेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक मजबूती आएगी। पूंजी निवेश की योजना बनेगी। प्रॉपर्टी के लिए किया गया प्रयास लाभप्रद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य में सुखद प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोमांस का यादगार रोमांच आप में मानसिक प्रफुल्लता भर देगा। सप्ताहांत तक धनागमन की संभावना है।
भाग्यशाली अंकः 17 भाग्यशाली रंगः जंगली हरा
कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : अच्छी तंदुरूस्ती। संतुलित मनःस्थिति। कामकाज में एकाग्रता। इस सप्ताह आपको इन परिस्थितियों की सौगात मिलने वाली है। जी भरकर कामकाज निपटाने के लिए अनुकूल समय बहुत कम ही मिल पाता है। नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। साथ ही कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं भी बनेंगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आकस्मिक धनागमन होने से कुछ रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी संग रोमांस का मूड बना रहेगा। यात्रा के योग हैं।
भाग्यशाली अंकः 11 भाग्यशाली रंगः आसमानी नीला
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : आर्थिक मामले को लेकर चली आ रही चिंता बनी रह सकती है, जिसमें सप्ताह के मध्य तक थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है। मौसमी रोगों से अस्वस्थता आ सकती है, लेकिन इसका असर कार्यक्षेत्र में नहीं पड़ेगा। हालांकि प्रोफेशन में स्थानांतरण को लेकर तनाव बन सकता है। समस्याओं को सुलझाने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के संबंध में प्रसन्न करने वाली अच्छी सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा मन बहलाव होगा। प्रेम की मधुरता बनी रहेगी। अध्यात्म में दिलचस्पी लेंगे।
भाग्यशाली अंकः 8 भाग्यशाली रंगः नेवी ब्ल्यू
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर): इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां लेकर आया है। भाग्योदय होने वाला है। तरक्की के समाचर सुनने को मिलेंगे, या फिर कार्य के बोझ से राहत मिलेगी। रिश्तेदारी में आना-जाना होगा। परिवार में खुशियों से भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी संग कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। साथ-साथ समय गुजारने और रोमांस को तरोताजा करने के लिए अनुकूल समय है। आपकी मौलिक सोच दूसरों को प्रभावित करेगी और स्वभाव में बदलाव का लाभ मिलेगा। धन लाभ की भी संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश का निर्णय सही होगा।
भाग्यशाली अंकः 5 भाग्यशाली रंगः फिरोजा
तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर): इस सप्ताह आपका समय कुछ अच्छा तो कुछ सामान्य स्थितियों में गुजरेगा। दूसरों से मेलजोल और संपर्क-सूत्र मजबूत होगा। इसका लाभ आपके प्रोफेशन जीवन में मिल सकता है। पैसा आने की गतिशीलता पूर्ववत बनी रहेगी। परिवार में अतिथियों का आगमन हो सकता है। किसी मांगलिक मौके में शामिल होने के लिए भी तैयार रहना होगा। इस सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। योग और आध्यात्म में दिलचस्पी लेंगे। दांपत्य जीवन सहज-सरल बना रहेगा।
भाग्यशाली अंकः 18 भाग्यशाली रंगः पीला
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर): इस सप्ताह आपके लिए कर्म महत्वपूर्ण होगा। भाग्योदय के भरोसे बैठे रहने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ प्रोफेशन में बाधा आ सकती है। खर्च बढ़े हुए रहेंगे। परिवार में अतिथियों के आगमन से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में पैसे की कमी आड़े आ सकती है। हालांकि ऐसी परिस्थिति में जीवनसाथी के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है, जो आपके मन के अनुकूल नहीं होगा। प्रॉपर्टी के लिए समय अच्छा है। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली अंकः 3 भाग्यशाली रंगः कॉफी रंग
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर): कहते हैं न कि बिगड़ी हुई परिस्थितियों में मन को शांत रखने से समस्याएं तूफानी असर के साथ निकल जाती है। इस सप्ताह आपको इसी मूलमंत्र का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि बाधाएं न तो स्वास्थ्य को लेकर आनेवाली है और न ही परेशानी, प्रोफेशन और कार्यक्षेत्र की वजह से आएगी। नुकसान प्रॉपर्टी को लेकर उठाना पड़ सकता है। परिवार में भी अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेमियों को मिल रहा विरोध खत्म होने वाला है। साथ ही दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। रोमांस में सरगर्मी और ताजगी का अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली अंकः 2 भाग्यशाली रंगः फीका नीला
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): इस सप्ताह आपके कामकाज में थोड़ी-बहुत बाधा स्वास्थ्य को लेकर आ सकती है। किसी बीमारी की चिंता दूर करने के लिए डॉक्टरी जांच जरूरी होगी। एक-दो दिनों तक दवाइयां भी खानी पड़ सकती है। नौकरी में सामान्य स्थिति बनी रहेगी और धनागमन की गतिशीलता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य तक आपका रूका हुआ पैसा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अतिथियों का आवागमन होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। उपहारों के आदान-प्रदान से जीवनसाथी का रोमांस और ज्यादा सरस बन जाएगा।
भाग्यशाली अंकः 4 भाग्यशाली रंगः गाढ़ा स्लेटी ग्रे
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी): इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट की गड़बड़ी या दर्द संबंधी शिकायतें आ सकती हैं। इस वजह से एक-दो रोज आप अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रह सकते हैं। नौकरी में आकस्मिक अवकाश पर जाना पड़ सकता है। परिवार के संबंध में भी तनाव की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक तंगी से भले ही न जूझें, लेकिन पैसे के नुकसान की आपको चिंता सताएगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से आपके प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
भाग्यशाली अंकः 7 भाग्यशाली रंगः गुलाबी
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च): मिलेजुले असर वाले इस सप्ताह को आप चाहें तो बेहतर परिणामों वाला बन सकता है। क्योंकि भाग्य और भविष्य निर्माण की स्थितियों का लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। किसी अप्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात प्रोफेशन के लिए उपयोगी साबित होगी। परिवार में सामान्य वातावरण बना रहेगा। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने के सिलसिले में एक दिवसीय यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। दांपत्य में सरसता बनाए रखना आपके हाथ में है। प्रॉपर्टी के लिए अनुकूल समय है।
भाग्यशाली अंकः 7 भाग्यशाली रंगः गुलाबी