साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अप्रैल 2012)

कुंभ : कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
FILE
मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7 भाग्यशाली रंग पीच।
आय के क्षेत्रों में बढ़त बनाएं रखने हेतु प्रयासों को जारी रखना होगा। तकनीक व साहित्य क्षेत्रों में निकट प्रतिस्पर्धी को मात देने हेतु कड़ा परिश्रम अपेक्षित रहेगा। यह समय अपनों से मिलजुल कर चलने का है। किसी संस्था के मध्य बेहतर प्रस्ताव प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी। लेन-देन व अदालती मामलों के विवादों में उत्तेजना नहीं बल्कि सूझबूझ से चलना लाभप्रद रहेगा। पक्षियों को दाना डालें।


वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
इस सप्ताह रिश्तों में प्यार व चाहत जागृत होगी। अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे। आय के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। मनोनुकूल जीवन साथी की सरगर्मी से तलाश रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भो में शिथिलता का एहसास होगा। खान-पान व दिनचर्या को सुव्यवस्थित करना होगा। भू-जायदाद के मामलों में विरोधी पक्ष कड़ा रूख अख्तियार कर सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी।
सामाजिक व राजनैतिक स्तर उच्च करने में सफलता के रास्तें खुलेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारी कार्यो की सराहना कर हौसला आफजाई करेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में छोटी-छोटी रूकावटें हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संदर्भो में मधुरता रहेगी। यात्रा व जायदाद में कोई पहचाना व्यक्ति मुश्किलें बढ़ा सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली सफेद।
कार्य क्षेत्र की तत्परता से सफलता के सोपान पर चढ़ते रहेंगे। किसी बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों के मध्य जन समस्याओं को रखने का मौका प्राप्त होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थी संवर उठेगी। यह समय अभी खान-पान पर ध्यान देने व सेहत को सवांरने का है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। भू-जायदाद में कानूनी विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। धर्म स्थलों में देशी घी व दाल का दान दें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
इस सप्ताह सुखद व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। प्रेम प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत बनी रहेगी। सकारात्मक सोच में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखरबी सुनने को मिलेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्य क्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मिर्यो से अनावश्यक न उलझें। पक्षियों को दाना डालें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
संतान पक्ष को गृहस्थ जीवन में जोड़ने की चर्चाएं गर्म होंगी। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने व सेहत का ख्याल रखने का हैं। अगर कोई बीमारी है तो वह जल्द ही ठीक होगी। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश व यात्रा संदर्भों में अपेक्षित लाभ हासिल होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। नया वाहन व भवन खरीदने में सफलता कुछ अन्तराल के बाद मिलेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
पत्नी व बच्चों के सहयोग से प्रसन्नता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति हेतु भाग-दौड़ बढ़ेगी। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। सकारात्मक सोच का उदय होगा। आजीविका से संबंधित लंबी यात्रा के योग रहेंगे। धन निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संदर्भों में रोचक वार्ताएं होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़े, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, सूझबूझ बनाएं रखना लाभप्रद रहेगा।


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
शिक्षा व कारोबार को लेकर लंबी या विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। कार्यो में आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों की प्रगति हेतु प्रयासों में निरन्तरता रखनी होगी। किसी संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ की योजनाओं पर हस्ताक्षर हो सकते है। जीवन साथी के मध्य मतभेदों को समाप्त करने की कारगर पहल जल्द ही होगी। पक्षियों को दाना डालें।


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग आसमानी।
किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपके कार्य व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आस्था रहेगी। खास मामलों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। सप्ताहांत में फंसी हुई पूंजी हाथ लग सकती है। आरोग्यता प्राप्त करने में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो आगामी समय में सामान्य होंगी।


FILE
मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्रों की छवि में निरंतर निखार आएगा। सेहत खिली हुई व चुस्त रहेगी। संतान पक्ष को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा में आगे बढ़ाने में छोटी-छोटी रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अर्थ मामलों में प्रतिकूल परिस्थितियां उभर सकती हैं। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने का है। सप्ताह के मध्य में किसी निकट रिश्ते की मदद हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवन साथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कश्मकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्मस्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही कार्य व व्यावसाय में सफलता का परचम लहरा उठेगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में प्रतिद्वन्द्वी को मात देने में सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। यह समय जीवनसाथी से मतभेद भुलाने का हैं, लंबी व लाभकारी विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें, जिससे हानि से बचा जा सके। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां