साप्ताहिक राशिफल (29 से 4 सितंबर 2010)

कुंभ : वित्तीय उन्नति की ओर बढ़ेंगे

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 5 भाग्यशाली रंग हरा ।
तकनीक, बैंक, वित्त, फिल्म व सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल होगा। रहन-सहन का स्तर सुखद व उच्च रहेगा। आधुनिक साधनों को जुटाने में सफलता मिलेगी। पूँजी निवेश से पहले आवश्यक पहलुओं पर ध्यान देना होगा। सेहत खिली हुई रहेगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्य के आयोजन होंगे। भू-जायदाद के अदालती विवाद गहरा सकते है। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
इस सप्ताह शिक्षा व कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। सामाजिक व बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च होगा। अचानक ही कोई उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। भाई व मातृ पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। किसी नजदीकी व स्नेही व्यक्ति से उपहार व सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में कार्यालय संबंधी कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। लेन-देन व पूँजी निवेश में विवाद की आशंका है, कानूनी व सामाजिक पहलुओं का सहयोग लाभप्रद हो सकता है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल ।
आमदनी के बंद रास्ते खुलेंगे। रोजगार के प्रयासों को सफलता मिलेगी। जीवन स्तर उच्च होगा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभप्रदता बढ़ेगी। सेवा क्षेत्रों में कहीं दूरस्थ तबादला हो सकता है। उन्नत किस्म के भौतिक सुख के साधनों को क्रय करने के समय को परिवर्तित करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति समाप्त होगी एवं एक नई समझ स्थापित होगी। शत्रु पक्ष कानूनी मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली नीला।
ND
आजीविका के क्षेत्रों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। अध्यापन, शोध, फिल्म, कला, लेखन, पत्रकारिता के क्षेत्रों में पदोन्नति होगी। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। गृहस्थ जीवन में शुभ व धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रेम संदर्भ में रोचक व लंबी वार्ताएँ हो सकती है। पूँजी निवेश में बचकर रहे। सेहत के मामले में अनिद्रा व तनाव हो सकते हैं। सावधानी रखें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग क्रीमसन ।
शारीरिक आरोग्यता बढ़ेगी। प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने में रूचि रहेगी। पौष्टिक आहारों के साथ नियमित व्यायाम से सेहत खिली हुई व मुस्कुराती रहेगी। आर्थिक स्थिति समृद्ध व मजबूत रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में अधीनस्थ अधिकारी की कड़ी निगरानी में कार्य करना पड़ सकता है। लापरवाही से बचे। किसी मामले में कानूनी लड़ाई छिड़ सकती है। धैर्य से काम लें। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन ।
आजीविका के क्षेत्रों में चल रही कठिनाइयाँ समाप्ति के संकेत देगी। गृहस्थ जीवन उच्च होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कारोबार बढ़ाने व ग्राहकों को लुभाने की नई तरकीब पर अधिक जोर रहेगा। शैक्षिक व व्यवसायिक सफलता से मनोबल उच्च होगा। संबंधित पक्ष भू-जायदाद की दावेदारी पर अधिक जोर दे चिंताएँ बढ़ा सकता है। कानूनी पहलुओं का सहारा लेना पड़ सकता है। सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला।
क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्र में आक्रामक रूख अख्तियार करेंगे। निकट प्रतिद्वंद्वि को मात देने में सफल रहेंगे। उच्च संस्था के मध्य व्यापारिक संबंध बेहतर बनाने के प्रयास तेज होंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अचानक की कोई तनाव दे सकता है। उत्तेजित होने से बचें। मांगलिक व धार्मिक कार्य होंगे। सेहत के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उचित दिनचर्या का क्रम न तोड़े, अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग क्रीम ।
ND
इस सप्ताह आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियाँ तेज होंगी। अचानक ही कोई लाभकारी समाचार प्राप्त होगा। विदेश संदर्भ में आ रही परेशानियाँ अब समाप्ति के संकेत देंगी। समाजसेवी व राजनीतिक संस्थाओं में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भरा पद मिलेगा। प्रेम के मामले में गुदगुदी भरी वार्ताएँ हो सकती है। माता-पिता व बंधु पक्ष की सहायता से कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा। यात्रा के दौरान लापवाही न करें। विरोधी कानूनी पेंच फँसा सकते हैं।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा ।
आर्थिक समृद्धि रहेगी। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। गृहस्थ जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। अचानक ही कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल व मातृ पक्ष के विवादों का अंत होगा। कार्य व व्यवसाय को बढ़ाने में कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व साहस के साथ आगे बढें। यह समय सेहत को सँवारने व क्रोध से बचने का है। किसी की कही हुई बातों में न आएँ। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा ।
सेहत के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आपके एकदम नजदीक है। किन्तु प्रयासों को कम न करें। पूँजी निवेश सोच-समझ कर ही करें। अचानक की कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। फिल्म, कला व उद्योग जगत में सफलता हेतु कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचे, यह संबंधों को प्रभावित कर सकती है। जायदाद व लेन-देन में कहीं चूक होने की आशंका है, सावधानी बनाए रखें।

ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग केसरिया ।
इस सप्ताह के शुरूआत से ही वित्तीय उन्नति की ओर बढ़ेंगे। कोई रूका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी संस्था से कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बनाने में अभी कठिन परिश्रम करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मतभेद गहरा सकते है, क्रोध से बचते हुए चलें। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। धार्मिक व क्षेत्रीय यात्रा में किसी मित्र से मुलाकात होगी। पक्षियों को दाना डालें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन ।
शैक्षिक, व्यावसायिक उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में पिरोने की लालसा को बल मिलेगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। यदि कोई पीड़ा है, तो उसका अंत होगा। ननिहाल पक्ष से सहयोग व प्यार मिलेगा। विदेशी मामलों में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताहांत में राजनैतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। शत्रु पक्ष आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

Dhanteras 2024: कैसे मनाएं धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक