साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 जुलाई 2010)

कुंभ : नया अनुबंध प्राप्त होगा

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा ।
शैक्षिक स्तर उच्च होगा। आपकी योग्यताओं व क्षमताओं की प्रशंसा होगी। विज्ञान, कला, तकनीक क्षेत्रों में उच्च सफलता प्राप्त करने का गौरव हासिल होगा। स्वजनों के मध्य बनी समझ के बाद वैवाहिक जीवन में प्रवेश की मधुर शहनाइयाँ बज उठेंगी। आर्थिक स्थिति को समृद्ध बनाने में कुछ और वक्त लग सकता है। जायदाद के कानूनी विवादों में भागदौड़ बढ़ सकती है, सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लाल।
इस सप्ताह की शुरूआती दौर से ही रोजगार के प्रयासों को सफलता मिलेगी। साक्षात्कार के समय अपनी योग्यताओं को प्रदर्शित करने से न चूके। पूँजी निवेश व विदेश मामलों में प्रगति कुछ अंतराल के बाद होगी। पुराने व अजीज मित्र से मिलने पर प्रसन्नता बढ़ेगी। मातृ व पितृ पक्ष से लगाव बढ़ेगा। किसी व्यक्ति व संस्था के मध्य न्याय व हक की लड़ाई छिड़ सकती हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। धर्म यात्रा के योग रहेंगे।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
वित्तीय तरक्की से चेहरे पर मुस्कान रहेगी। धनाभाव अब समाप्त होगा। संतान पक्ष की उच्च सफलता से हौसले बुलंद होंगे। कारोबार को बढ़ाने में किस्मत साथ देगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। सप्ताहांत में सेहत की चिंताएँ हो सकती हैं, सावधानी रखें। भू-जायदाद के पैतृक विवादों को सुलझाने में प्रगति होगी, किन्तु किसी के बहकावे में न आएँ। बंदरों को भीगे हुए चने और गाय को 250 ग्राम गुड़ खिलाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
व्यावसायिक मामलों की पकड़ मजबूत होगी। कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के रास्ते धीरे-धीरे खुलेंगे। किन्तु प्रयासों को सुस्त न करें। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी। मातृ व पितृ पक्ष को आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्नता होगी। प्रेम संबंधों की वार्ताएँ कुछ समय के लिए बाधित हो सकती हैं, धैर्य से चलें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें, अन्यथा हानि हो सकती है।

ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग आसमानी।
सेहत चुस्त-दुरूस्त रहेगी व पीड़ाओं का अंत होगा। उत्पादों के विक्रय लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक रहेंगे। बाजार में नाम व पहचान प्राप्त होगी। रहन-सहन का स्तर उच्च रहेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। लेन-देन में फँसी पूँजी पुनः हाथ लगेगी। घर में खुशगवार महौल बनाने में कामयाब रहेंगे। विरोधी पक्ष को कमतर न आँके, अन्यथा हानि हो सकती है। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने या कपड़ों का दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग बैंगनी ।
शैक्षिक व तकनीकी सफलता का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह किसी संस्था के मध्य अनुबंधों की रूकी हुई वार्ताओं में पुनः प्रगति होगी। कही न कहीं से लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक मामलों में कहीं चूक होने की आशंका है, सावधानी बनाएँ रखें। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सेहत संदर्भों को सँवारने में आलस्य से बचें, दिनचर्या को सुव्यवस्थित करें। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मेहरून।
राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। जीवनसंगिनी से मधुरता रहेगी। इस सप्ताह कुछ परेशानियों के बावजूद भी कारोबार में लाभप्रदता बनाएँ रखने में सफल रहेंगे। लेन-देन व जायदाद के मामलों में संबंधित पक्ष से हस्ताक्षर लेना न भूले, अन्यथा निकट भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई धार्मिक व प्राकृतिक सुन्दरता मन को लुभाएगी।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नीला।
शिक्षा व सेहत के संदर्भों में मनोनुकूल नतीजे प्राप्त होंगे। कानूनी व तकनीकी शिक्षा को निखारने में रूचि रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों की उच्च सेवा हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रेम के मामले में मधुरता रहेगी। बिना सोचे-समझे कोई ऐसा निर्णय न लें, जो आगामी भविष्य को दुष्प्रभावित करें। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की साजिश रच सकते हैं। पक्षियों को दाना डालें।

ND
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा ।
सेहत ‌फूर्ति व जोश से परिपूर्ण रहेगी। कार्य क्षमताओं में इजाफा होगा। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। बशर्ते प्रयासों को कम न करें। आपकी उत्तम सेवाओं को देखते हुए संबंधित संस्थान कार्यावधि को और बढ़ा सकता है। संतान पक्ष की खुशहाली का कोई समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेदों का अंत होगा। जमीन-जायदाद के अदालती मामलों में प्रतिपक्ष मुश्किलें बढ़ा सकता है, सावधानी बनाएँ रखें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग सुआपंखी ।
सेहत चुस्त-दुरूस्त रहेगी। संतुलित दिनचर्या का अनूठा लाभ प्राप्त होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। क्रीड़ा व प्रतियोगिता के क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल करने हेतु अभ्यास को दोहराते रहें, आलस्य से बचें। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। खुद का मकान व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। पारिवारिक रिश्तों में दूरियाँ न हो, इसलिए परस्पर सम्मान बनाएँ रखें। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दान दें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
गृहस्थ जीवन के आँगन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। मांगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। अध्यापन, कला, फिल्म, सौंदर्य से संबंधित क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोई नई तरकीब निकालेंगे। कोई नया अनुबंध प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भू-जायदाद के मामलों में तनाव हो सकता है। यात्रा व निवेश संदर्भों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। यह समय शत्रुओं पर विजय व सफलता का है।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मर्जेंटा ।
इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने हेतु किसी सफल व्यक्ति से चर्चा हो सकती है। मनोबल उच्च होगा। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की ललक रहेगी। कार्य व योग्यताओं से स्वजनों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता हेतु, उत्साहपूर्वक व मन से प्रयास करें, सितारे कामयाबी के संकेत दे रहे हैं। जमीन-जायदाद व सामाजिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Upay 2024: इस दीपावली घर लाएं ये धनदायक चीजें, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2024: कैसे करें दीपावली पर एकाक्षी नारियल सिद्धि साधना, जानें सरल उपाय

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

Dhanteras 2024: कैसे मनाएं धनत्रयोदशी (धनतेरस) का पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, पढ़ें 28 अक्टूबर का राशिफल