कोरोना वायरस: ऑटो एक्सपो में चीनी कंपनियों के स्टॉल पर भारतीय कर्मचारी

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (20:17 IST)
नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो में भाग ले रही चीनी कंपनियों ने पुष्टि की है कि प्रदर्शनी के दौरान लगने वाले उनके स्टॉल कंपनी के भारतीय कर्मचारी ही संभालेंगे। घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
हर दो साल की अवधि में होने वाला यह ऑटो एक्सपो बुधवार को मीडिया के लिए खुलेगा। बाद में गुरुवार से आधिकारिक तौर पर खुलेगा आम जनता के लिए यह 7 से 12 फरवरी तक खुला रहेगा।
 
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल (सियाम) के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि इनमें से कोई भी स्टाल ऐसे लोग नहीं संभालेंगे जो हाल ही में चीन से भारत आए हैं। इसके अलावा चीन से आने वाले सभी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। अब चीन से कोई भी दर्शक या प्रतिनिधि मंडल ‘मोटर शो-2020’ में भाग नहीं लेगा।
 
भारत ने सोमवार से चीनी यात्रियों को उपलब्ध ई-वीजा प्रणाली को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। साथ ही पड़ोसी देशों में रहने वाले विदेशियों के लिए भी यह अस्थायी प्रतिबंध है। इसके अलावा 15 जनवरी के बाद चीन की यात्रा करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक के भारत आने की स्थिति को ध्यान में रखकर एक नया परामर्श जारी किया है।
 
उन्होंने कहा कि ऑटो एक्सपो को कोरोना वायरस से सीधे कोई खतरा नहीं है। लेकिन आयोजक लोगों को इससे जुड़ी जानकारी के बारे में जागरुक करने और एहतियात के सारे कदम उठा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस से दुनियाभर में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

Honda Rebel 500 : सस्ती क्रूजर बाइक मचा देगी तहलका, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

Maruti : खुशखबरी, अब मारुति की इन 7 कारों में भी मिलेगी स्टैंडर्ड 6-एयरबैग की सेफ्टी

अगला लेख