BMW ने भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का लिमिटेड एडिशन लांच किया, कीमत 46.9 लाख रुपए

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 46.9 लाख रुपए है।
 
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण का मॉडल मिनी जॉन कूपर वर्क्स जीपी से प्रेरित है और इसे पूरी तरह निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में पेश किया गया है।
 
कंपनी ने बताया कि बुकिंग के लिए इसकी सिर्फ 15 इकाइयां उपलब्ध हैं और इसे ‘शॉप मिनी डॉट इन’ नाम की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है।
 
इस पेशकश पर टिप्पणी करते हुए बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पाहा ने कहा कि विरासत, विशिष्टता और प्रदर्शन के एक अद्वितीय संयोजन के साथ मिनी जॉन कूपर वर्क्स अपने आपमें बेजोड़ है।
 
यह गाड़ी 2 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और 6.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा तक रफ्तार दे सकती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai Motor ने Ola Electric को कहा बाय, 552 करोड़ रुपए में बेची हिस्सेदारी

Nissan Magnite ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2 लाख बिक्री के आंकड़े को किया पार

Tata Harrier EV : 600 KM से ज्यादा रेंज वाली टाटा हैरियर ईवी, मचा देगी तहलका, जानिए कीमत और फीचर्स

Honda ने मई में बेची 4 लाख से ज्यादा बाइक्स, क्या इस किफायती बाइक को बेचना किया बंद

अगला लेख