Hanuman Chalisa

BMW ने बाजार में उतारा एक्स4 का 'सिल्वर शेडो' संस्करण, 6.6 सेकंड में पकड़ेगी 100 KM की रफ्तार, जानिए क्‍या है कीमत...

Webdunia
सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (16:12 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्यू (BMW) ने सोमवार को एक्स4 मॉडल का 'सिल्वर शेडो' संस्करण बाजार में उतारा। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 71.9 लाख रुपए है।

इस मॉडल का विनिर्माण चेन्नई में बीएमडब्ल्यू समूह के संयंत्र में किया जाता है। इसका नया विशेष संस्करण पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन विकल्पों में उपलब्ध है।

कंपनी ने बयान में कहा कि पेट्रोल इंजन वाले मॉडल में दो लीटर का इंजन है जिसकी क्षमता 252 हॉर्सपावर की है। यह गाड़ी मात्र 6.6 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत 71.9 लाख रुपए से शुरू है।

वहीं डीजल इंजन में तीन लीटर का इंजन और 265 हॉर्सपावर की क्षमता है। यह गाड़ी मात्र 5.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है। इसकी कीमत 73.9 लाख रुपए से शुरू है। कंपनी ने बताया कि सोमवार से गाड़ी की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

अगला लेख