फोर्ड भारत से समेटेगी व्यापार, महिन्द्रा से कर सकती है साझेदारी

Webdunia
सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (16:20 IST)
फोर्ड इंडिया भारत में अपना व्यापार बंद कर सकती है, क्योंकि कंपनी के महिंद्रा के साथ नई साझेदारी की बात सामने आ रही है। खबरों के अनुसार दो दशकों से भारतीय बाजार में अकेले व्यापार कर रही अमेरिका की कार निर्माता कंपनी फोर्ड जल्द ही व्यापार को समेटने की योजना बना रही है।
 
हालांकि उन लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं जो फोर्ड की गाड़ी खरीदने की सोच रहे थे, क्योंकि फोर्ड, महिन्द्रा के साथ मिलकर एक नई कंपनी की शुरुआत करेगी। इस कंपनी में 49 प्रतिशत हिस्सा फोर्ड का तथा 51 प्रतिशत हिस्सा महिन्द्रा का रहेगा।
 
फोर्ड भारतीय बाजार में उतरने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में से एक थी। यह अमेरिकन कंपनी पिछले 20 सालों से भारत में काम कर रही थी तथा इसने भारतीय बाजार में 2 बिलियन डॉलर से भी अधिक का निवेश किया है, लेकिन उसके बाद भी कंपनी का मार्केट शेयर सिर्फ 3 प्रतिशत ही है।
 
फोर्ड और महिन्द्रा के बीच साझेदारी की आधिकारिक घोषणा अगले 90 दिन में हो सकती है। हालांकि यह डील कितने में हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। दोनों कंपनियों ने नई कंपनी को लेकर कोई बयान भी नहीं दिया है। खबरों के अनुसार फोर्ड अपने वर्तमान बिजनेस की सभी संपत्तियों तथा कर्मचारियों को नई कंपनी में ट्रांसफर करने वाली है।
 
फोर्ड ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह भारतीय बाजार में कोई नई कार नहीं उतारने वाली है। कंपनी ने कहा था कि उसका ध्यान सिर्फ वर्तमान की कारों के फेसलिफ्ट तथा अपडेट्स पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Mercedes-Benz S 63 E Performance और Maybach GLS 600 इंडियन मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

Maruti Suzuki को CNG कारों की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

अगला लेख