Hero Motocorp ने पेश की धमाकेदार Xtreme 160R, जानिए क्या रहेगी कीमत

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (09:05 IST)
Hero Motocorp ने एक नई बाइक Hero Xtreme 160R को पेश किया है। यह कंपनी की पहली 160cc इंजन वाली बाइक और एक्सट्रीम रेंज की तीसरी बाइक है। खबरों के अनुसार यह बाइक मार्च में लांच होगी।
ALSO READ: Auto Expo 2020 : Hero ने लांच की धमाकेदार इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
फीचर्स की बात करें तो हीरो एक्सट्रीम 160आर बाइक Xtreme 1R कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस कॉन्सेप्ट को साल 2019 में इटली के मिलान शहर में हुए EICMA 2019 मोटर शो में पेश किया गया था।
 
Hero Xtreme 160R नेकेड बाइक है जिसकी स्टाइलिंग स्पोर्टी और काफी अग्रेसिव है। बजाज पल्सर NS160, सुजुकी जिक्सर और टीवीएस अपाचे RTR 160 4V जैसी बाइक्स से Xtreme 160R का मुकाबला होगा।
 
बाइक का इंजन 8,000rpm पर 15hp का पॉवर और 6,500rpm पर 14Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 4.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। बाइक में 17-इंच के अलॉय वील्ज हैं और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है।
 
Hero Xtreme 160R दो वेरियंट में बाजार में उतारी जाएगी। इसमें फ्रंट डिस्क और ड्यूल डिस्क (फ्रंट व रियर डिस्क) वेरियंट शामिल हैं। दोनों वेरियंट में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा।
 
बाइक 3 कलर ऑप्शन (ग्रे-वाइट, ग्रे-ब्लू और ग्रे-स्पोर्ट्स रेड) में आएगी। कीमत की बात करें तो Hero Xtreme 160R की कीमत 90,000 से 1 लाख के बीच हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

Mercedes-Benz S 63 E Performance और Maybach GLS 600 इंडियन मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Cloud EV से बड़ा धमाका करने जा रही है MG Motor, जानिए क्या हैं फीचर्स

Mahindra XUV 3XO के रिकॉर्ड से उड़े दूसरी कंपनियों के होश

Maruti Suzuki को CNG कारों की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

अगला लेख