Hanuman Chalisa

होंडा ने शुरू की डब्ल्यूआर वी की प्री बुकिंग

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2017 (17:48 IST)
नई दिल्ली। प्रीमियम वर्ग के यात्री वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने 16 मार्च को डब्ल्यूआर वी को भारतीय बाजार में पेश करने की घोषणा करते हुए इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि भारत दुनिया में पहला देश है, जहां होंडा डब्ल्यूआर वी का उत्पादन और लांच किया जाएगा। उसने कहा कि 21 हजार रुपए की बुकिंग राशि के साथ देशभर में होंडा के सभी डीलरशिप पर डब्ल्यूआर वी की प्री बुकिंग शुरू हो गई है।
 
डब्ल्यूआर वी होंडा परिवार में बिलकुल नया प्रीमियम मॉडल है और इसमें होंडा का वैश्विक डीएनए है। यह वाहन होंडा आरएंडडी इंडिया द्वारा विकसित पहला मॉडल है जिसे होंडा आरएंडी कंपनी लिमिटेड जापान के सहयोग से बनाया गया है। इसे स्पोर्टी एवं स्टाइलिश वाहनों की चाहत रखने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए एक स्पोर्टी लाइफस्टाइल वाहन के रूप में विकसित किया गया है।
 
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योइचिरो यूएनो ने यह घोषणा करते हुए कहा कि डब्ल्यूआर वी होंडा के लाइनअप में बिलकुल नया स्पोर्टी लाइफस्टाइल वाहन है। होंडा ने वर्ष 2017 की शुरुआत सकारात्मकता के साथ की है। फरवरी में न्यू सिटी 2017 पेश की गई और अब मार्च में डब्ल्यूआर वी की पेशकश की जा रही है। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

अगला लेख