Insurance Cover : कारों के लिए 3 और टू व्हीलर के लिए 5 साल का मिल सकता है बीमा कवर, जानिए क्या है IRDAI का नया प्लान

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (16:22 IST)
Insurance Cover news : इरडा (IRDAI) आपको नई सुविधा देने जा रहा है। अब बीमा कवर को बढ़ाया जा सकता है। इरडा ने कारों के लिए 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल का बीमा कवच देने का प्रस्ताव किया है।
 
बीमा कंपनियों से IRDAI ने 1 सितंबर, 2018 से या उसके बाद खरीदी गई नई कारों और दोपहिया वाहनों के लिए लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर करने को कहा था, लेकिन 1 सितंबर, 2019 से उस गाइडलाइन्स में छूट दी गई थी। बताया गया था कि यह नियम सिर्फ नए निजी वाहनों पर लागू होगा। पुराने वाहनों के पॉलिसी रिन्यू पर लागू नहीं होगा।
 
बीमा विनियामक संस्था इरडा ने कारों के लिए 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल का बीमा कवच देने का प्रस्ताव किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को व्यापक विकल्प प्रदान करना है।
 
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने 'मोटर थर्ड पार्टी बीमा और स्वयं को हुई क्षति बीमा’ दोनों को कवच प्रदान करने वाले ‘दीर्घकालिक मोटर उत्पाद' पर एक मसौदा तैयार किया है।
 
मसौदे में सभी सामान्य बीमाकर्ताओं को निजी कारों के संबंध में 3 साल की बीमा पॉलिसी और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल की मोटर थर्ड पार्टी देयता कवच के साथ सह-टर्मिनस की पेशकश करने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80Km की रेंज, 25kmpl की टॉप स्पीड, नहीं पड़ेगी लाइसेंस की जरूरत

2025 Maruti Suzuki Grand Vitara नए अवतार में, शुरुआती कीमत 11.42 लाख, जानिए क्या हुए बदलाव

कार और बाइक्स की कीमतों में डिस्काउंट, तो हुई रिकॉर्ड बिक्री, जानिए क्या रहा मार्च का आंकड़ा

Honda ने 3 सस्ती बाइक्स को किया अपडेट, अब हुईं और भी धमाकेदार

अगला लेख