तालिबान राज में अफगानिस्तान को मिली पहली सुपरकार, लोगों ने फरारी से की तुलना

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (11:01 IST)
काबुल। तालिबान शासित अफगानिस्तान में इन दिनों सुपरकार Mada 9 धूम मचा रही है। लोगों का कहना है कि यह सुपर कार फरारी से कम नहीं है। अफगानिस्तान की यह पहली सुपरकार Toyota के फोर-सिलेंडर, 1.8-litre DOHC 16-Valve VVT-i इंजन से लैस है। 
 
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, डिजाइन स्टूडियो ENTOP और काबुल के अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (ATVI) के 30 इंजीनियरों ने इस सुपर कार को तैयार किया है। माडा 9 अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसे बनाने में 5 साल से ज्यादा का समय लगा। बताया जा रहा है कि इस कार पर अब तक 40 से 50 हजार डॉलर तक खर्च हो चुका है।
 
इसमें Toyota के जिस पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, उसे 2004 में कोरोला सेडान के साथ पेश किया गया था। टोयोटा कारों में यह इंजन 166 से 187 एचपी के बीच की पॉवर जनरेट करता था।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख