Hanuman Chalisa

महिंद्रा ने लांच की एसयूवी ‘केयूवी-100’, कीमत 4.42 लाख रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2016 (19:11 IST)
चाकन (महाराष्ट्र)। वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा ने शुक्रवार को विशेष तौर पर पहली बार कार खरीदने वालों और युवाओं को ध्यान में रखकर एक काम्पैक्ट एसयूवी ‘केयूवी-100’ पेश की है जिसकी कीमत 4.42 लाख रुपए (पुणे के शोरूम में) है। यह पेट्रोल खंड में कंपनी की पहली कार है।
कंपनी ऐसे खरीदारों को ध्यान में रख रही है, जो मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और हुंदै की ग्रैंड आई-10 जैसी हैचबैक एसयूवी खरीदना चाहते हों। महिंद्रा ने इस बात पर जोर दिया कि केयूवी-100 की कीमत 4.42 लाख रुपए से 6.76 लाख रुपए के बीच है।
 
कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयंका ने कहा कि पिछले 4 साल से एसयूवी विनिर्माण की प्रकिय्रा चल रही थी। मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने कहा कि उसने परियोजना में 1,200 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 2002 में स्कॉर्पियो पेश करना कंपनी के लिए पहला मोड़ था और केयूवी-100 दूसरा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक