Hanuman Chalisa

मारुति ने लांच किया सेलिरियो का डीजल मॉडल, कीमत 4.65 लाख रुपए

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2015 (15:05 IST)
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी हैचबैक कार सेलेरियो का डीजल संस्करण पेश किया। यह सुजुकी के मूल डीजल इंजन पर आधारित है। कंपनी के इस मॉडल की कीमत दिल्ली एक्स  शोरूम 4.65 लाख से 5.71 लाख रुपए के बीच है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी केनिची अयुकावा ने कहा कि इस इंजन को आरामदायक  ड्राइविंग के लिहाज से विकसित किया गया है। यह शहरों एवं राजमार्गो पर चलाने के अनुकूल है।  कंपनी की पेट्रोल संस्करण वाली सेलेरियो की कीमत 3.90 लाख से 4.96 लाख रुपए के बीच है,  जबकि स्वाचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 4.4 से पांच लाख रुपए के बीच रखी गई है।  
अगले पन्ने पर, कार के बेहतरीन फीचर्स...
 

कंपनी ने कहा कि सेलेरियो डीजल कार में 793 सीसी का इंजन लगा है। इसमें सुजुकी मोटर  कॉरपोरेशन की ओर से विकसित किया गया पहला डीजल डीडीआईएस इंजन है। जो 47 बीएचपी  कैपेबल और 3500 आरएमपी है।
125 का एनएम का टार्क, जो 2000 का आरपीएम देता है। कार में 5 मैन्युएल ट्रांसमिशन है। कंपनी ने कार के चार LDi, VDi, ZDi and ZDi (O) वैरिएंट लांच किए हैं। सेलेरियो की ऑटो गियर सिफ्ट कार को मैन्युअल मोड और आटो मोड में बदला जा सकता है।

इसके अलावा कंपनी की सीएनजी वाले संस्करण की कीमत 4.85 लाख रुपए है। सेलिरियो को 6 रंगों में बाजार में उतारा गया है।  कंपनी के मुताबिक नई सेलिरियो 27.62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो एआरएआई द्वारा प्रमाणित है। कंपनी का कहना है कि यह कार भारत के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पैसेंजर व्हीकल है। 

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक