Hanuman Chalisa

Maruti ने पेश किया Dzire का नया संस्करण, कीमत 5.89 लाख रुपए से शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (22:19 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने शुक्रवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर का नया उन्नत संस्करण पेश किया। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.8 लाख रुपए के बीच बताई गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके मैनुअल संस्करण की कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.28 लाख रुपए, जबकि स्वचालित गियर वाले संस्करण की कीमत 7.31 लाख रुपए से 8.8 लाख रुपए तक है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शंशाक श्रीवास्तव ने कहा, इस श्रेणी में 55 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजायर के पास 20 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई डिजायर 2020 में नई पीढ़ी का के-सीरीज इंजन है।

साथ ही इसकी बाहरी और आंतरिक सज्जा को प्रीमियम बनाया गया है। इसमें देर तक खड़े रहने की स्थिति में गाड़ी के बंद और चालू होने की प्रणाली लगाई गई है। इसमें बीएस-6 मानकों के अनुरूप पेट्रोल इंजन लगाया गया है।

कंपनी का दावा है कि मैनुअल श्रेणी में यह कार एक लीटर पेट्रोल में 23 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है, जबकि स्वचालित गियर श्रेणी में 24.12 किलोमीटर तक जाती है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च

अगला लेख