Hanuman Chalisa

मारुति सुजुकी को लगा झटका, नवंबर में बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (17:38 IST)
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इस वर्ष नवंबर में 139184 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेचे गए 153223 वाहनों की तुलना में 9 फीसदी कम है।
 
कंपनी ने आज यहां बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि नवंबर 2021 में उसने घरेलू बाजार में 113017 वाहनों की बिक्री की है जबकि दूसरी कंपनियों को ओईएम के तौर पर 4774 वाहन बेचे गए हैं। इस दौरान 21939 वाहन निर्यात भी किए गए हैं। इस तरह से कंपनी ने कुल मिलाकर 139184 वाहनों की बिक्री की है।
 
कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री में मामूली बढोतरी हुई है। पिछले वर्ष नवंबर में 3181 वाहन बिके थे जबकि इस वर्ष नवंबर में यह संख्या 3291 पर पहुंच गई। इसको छोड़कर कंपनी के सभी वाहनों की बिक्री में कमी आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च

अगला लेख