मारुति सुजुकी ने Swift के दाम 25 हजार तक बढ़ाए, अब मूल्य हुआ 5.99 लाख रुपए

ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19,000 रुपए तक बढ़ी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (15:54 IST)
Maruti Suzuki: वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय मॉडल स्विफ्ट (Swift) की कीमत 25,000 रुपए तक बढ़ा दी है। इसके अलावा स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) ग्रैंड विटारा के चुनिंदा मॉडल के दाम भी बढ़ाए गए हैं। नई दिल्ली में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपए तक बढ़ाई गई है। इसी तरह ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19,000 रुपए तक बढ़ा दी गई है।

ALSO READ: Auto Sales : मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स की कारों ने बनाया बिक्री में रिकॉर्ड
 
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब स्विफ्ट का मूल्य 5.99 लाख रुपए से 8.89 लाख रुपए (दिल्ली शोरूम) तक हो गया है। ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 10.8 लाख रुपए हो गई है। कंपनी ने कहा कि नई कीमतें 10 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख