Hanuman Chalisa

महंगी हुईं मारुति की कारें

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2016 (18:20 IST)
नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम 20,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। हाल में पेश काम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की कीमत 20,000 रुपए जबकि नए प्रीमियम हैचबैक बलेनो का दाम 10,000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि चुनिंदा रेंज में कीमत वृद्धि 1,500 से 5,000 रुपए के बीच की गई है। वृद्धि आज से प्रभाव में आ गई है।
 
वृद्धि के कारण बताते हुए मारुति सुजुकी ने कहा कि कीमत वृद्धि की वजह खंडवार मांग, विदेशी मुद्राओं के साथ रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव तथा कंपनी के रणनीतिक उद्देश्य जैसे कारक हैं। 
 
कंपनी विभिन्न कीमत के मॉडल बनाती है। इसमें हैचबैक अल्टो 900 से लेकर प्रीमियम क्रासओवर एस-क्रॉस शामिल है। जहां अल्टो की कीमत 2.45 लाख रुपए है वहीं एस-क्रॉस की कीमत 12.03 लाख रुपए है।  (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख