Hanuman Chalisa

मारुति की यह कार देगी 48 किमी का माइलेज

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2015 (14:11 IST)
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही स्विफ्ट का हाइब्रिड वेरिएंट लांच कर सकती है। खबरों के अनुसार इस कंपनी का नाम रेंज एक्सटेंडर दिया गया है। मारुति सुजुकी ने इस कार का निर्माण एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भारत सरकार के लिए शुरू किया था, जबकि अब कंपनी इसे बाजार में लोगों  के लिए भी लांच करने की तैयारी में है।


एक इवेंट के दौरान ही मारुति स्विफ्ट रेंज एक्सटेंडर (हाइब्रिड मॉडल) को भी दिखाया गया था। कंपनी अधिकारियों ने उस समय कहा था कि स्कीम और उस पर मिलने वाली राहत के बारे में सरकार की तरफ से स्पष्टता आने के बाद ही वे हाइब्रिड मॉडल्स को डेवलप करेंगे। 
 
कंपनी का इस कार को लेकर यह दावा है कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड 48.2 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देगी, जो की फ़िलहाल बाजार में उपलब्ध अन्य गाड़ियों के मुकाबले कही ज्यादा है। हालांकि कंपनी ने इसकी लांचिंग की तारीख की घोषणा नहीं की है। 
अगले पन्ने पर, ये होंगे खास फीचर्स... 
 

कैसा है इंजन :  मारुति स्विफ्ट रेंज एक्सटेंडर सीरीज हाइब्रिड, पैरलल हाइब्रिड और ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल में बाजार में उतारी जाएगी। कार में 658सीसी, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जिसे परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर से जोडा गया है। कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज 48.2 किमी/लीटर तक होगा। इसके अलावा कार की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज 25.5 किमी तक की होगी। 
ये हैं बेहतरीन फीचर्स : स्विफ्ट रेंज एक्सटेंडर का वजन 1,600 किलोग्राम है और इसकी लिथियम-आयन बैटरी को 200 वी के शॉकेट से पूरी तरह चार्ज होने में तकरीबन 1.5 घंटे लगते हैं। कार में इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, रिमोट कीलेस एंट्री और रियर डिस्क ब्रेक्स जैसी सुविधाएं भी हैं।
 
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक