Hanuman Chalisa

निसान ने लांच की नई सनी, कीमत 7.91 लाख रुपए

Webdunia
मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (16:45 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी निसान ने अपनी मध्यम आकार की सेडान कार सनी का नया मॉडल बाजार में उतारा है। इसका दिल्ली में एक्स-शो रूम दाम 7.91 लाख रुपए से शुरू है। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने एक वक्तव्य में कहा कि निसान इंडिया लगातार हमारे ग्राहकों की आवाज सुन रहा है।
नई सनी 2017 इसका बेहतर उदाहरण है। इसमें कार के अंदर जगह ज्यादा है, चलाने में सुविधाजनक है और इसका इंजन कम ईंधन खपत वाला है। कंपनी ने कहा है कि नई सनी कार पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों तरह के विकल्प में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन वाली कार में 1,498 सीसी का इंजन होगा जबकि डीजल मॉडल में 1,461 सीसी का इंजन लगाया गया है।
 
पेट्राल सनी की कीमत 7.91 से लेकर 10.89 लाख रुपए तक है जबकि डीजल सनी की कीमत 8.8 लाख से लेकर 10.76 लाख रुपए तक है। निसान की कारों में सनी उसकी प्रमुख सेडान कार है। दुनियाभर में इस कार की बिक्री 1.60 करोड़ इकाई रही है। भारत में निसान के दो ब्रांड हैं। निसान और डाटसुन। इन दोनों ही ब्रांड के तहत कई तरह के मॉडल बाजार में हैं जिनमें प्रवेश स्तर की छोटी कार डाटसुन रेडिगो से लेकर एसयूवी निसान टेरेनो शामिल हैं।  (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

Hero Super Splendor XTEC 2.0 भारत में लॉन्च, 72kmpl माइलेज और नए फीचर्स के साथ कीमत ₹86,500

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

अगला लेख