Hanuman Chalisa

निसान ने पेश किया टेरानो का नया संस्करण, कीमत 9.99 लाख

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2017 (17:49 IST)
नोएडा। जापान की वाहन कंपनी निसान ने अपने एसयूवी टेरानो का नया संस्करण सोमवार को  पेश किया। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 13.6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। कंपनी अपने एसयूवी एक्स ट्रेल का हाइब्रीड संस्करण (बिजली से चलने वाला) साल के अंत  तक पेश करेगी। कंपनी तेजी से बढ़ रहे एसयूवी खंड में अपने उत्पादों की संख्या बढ़ाने पर गौर  कर रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए नए संस्करण पेश किए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी  स्पोर्ट्स हैचबैक तथा एक्जक्यूटिव सेडान खंड पर भी ध्यान दे रही है। कंपनी ने इस खंड में  2021 तक 8 नए वाहन पेश करने की योजना बनाई है।
 
निसान इंडिया ऑपरेशंस के अध्यक्ष गुइलामे सिगुर्ड ने कहा कि हमने पूर्व में जो योजना की  घोषणा की थी, उसके तहत हमारे पास दिलचस्प उत्पादों की सूची है। इस साल नए टेरानो के  अलावा हमारे पास हाइब्रीड एक्सट्रेल होगा जिसमें हम 2017 के अंत में पेश करेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि भारत कुछ प्रमुख वैश्विक बाजारों में होगा जहां हाइब्रीड एक्स ट्रेल पेश की  जाएगी। कंपनी के प्रबंधन ने पर्यावरण अनुकूल वाहन लाने का फैसला किया है जिसका कारण  इसका महत्वपूर्ण बाजार होना है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

अगला लेख