महामारी के बावजूद रेनॉल्ट ने 8 लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा किया हासिल

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (16:42 IST)
मुंबई। फ्रांस की वाहन विनिर्माता कंपनी रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में कुल 8 लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी उपस्थिति के 1 दशक में बिक्री का यह आंकड़ा हासिल किया है। रेनॉल्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस महामारी और आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों के बावजूद वर्ष 2021 कंपनी के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष साबित हुआ है।
 
कंपनी ने कहा कि रेनॉल्ट ब्रांड की वैश्विक बिक्री में भारत का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। भारतीय बाजार कंपनी के शीर्ष 5 वैश्विक बाजारों में शामिल है। रेनॉल्ट इंडिया संचालन के देश में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा कि हम भारत में 8 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर बेहद खुश हैं। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है। पिछले कुछ वर्षों में हमने भारत में एक मजबूत नींव स्थापित की है।
 
वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि पिछले साल की शुरुआत में घरेलू बाजार में पेश की गई एसयूवी 'किगर' उसकी प्रमुख बिक्री वाली कारों में से एक के रूप में उभर रही है, वहीं 'क्विड' ने हाल ही में 4 लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और ट्राइबर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख