Hanuman Chalisa

आ रही है बैटरी से चलने वाली सस्ती एसयूवी

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2016 (17:50 IST)
कार कंपनी स्कोडा एक दमदार और शानदार एसयूवी लाने वाली है, जो पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि बैटरी से दौड़ेगी। कंपनी ने इस एसयूवी पर काम शुरू कर दिया है। इसे फॉक्सवेगन के एमईबी बैटरी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

ये भी संकेत मिलते हैं कि स्कोडा ब्रांड के अलावा फॉक्सवेगन भी आने वाले वक्त में प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस देने वाली इलेक्ट्रिक कारों की रेंज ला सकती है। मौजूदा कारों में इलेक्ट्रिक मॉड्यूल जोड़कर उन्हें हाईब्रिड बनाने के बजाए कंपनी पूरी तरह से नई ई-कारों की रेंज तैयार करने पर भी तेज़ी से काम कर रही है।
अगले पन्ने पर, एक बार चार्ज करने पर दौड़ेगी 482 किलोमीटर...
 
 

खबरों के मुताबिक एमईबी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली इस एसयूवी की सिंगल फुल चार्ज में ड्राइविंग रेंज 482 किलोमीटर तक हो सकती है। फुल चार्ज होने में इसे महज़ 15 मिनट का वक्त लगेगा। इससे गाड़ियों के कैबिन में ज्यादा जगह मिलेगी।

इसके अलावा लागत के मामले में यह डीजल-पेट्रोल कारों से सस्ती होंगी। इस एसयूवी को साल 2020 तक लांच किया जाएगा। कंपनी की योजना वर्ष 2025 तक 30 नई इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारें उतारने की है। हालांकि इससे पहले 2019 तक स्कोडा सुपर्ब और नई कोडिएक एसयूवी के हाईब्रिड वर्जन आएंगे।
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

अगला लेख