Yamaha ने भारतीय बाजार में लांच किया हाइब्रिड स्कूटर RayZR, कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (17:33 IST)
Yamaha मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नई हाइब्रिड स्कूटर RayZR को लॉन्च किया है। आकर्षक लुक और नई टेक्नोलॉजी से लैस से इस स्कूटर को दो वेरिएंट में लांच किया गया है। इसमें RayZR 125 Fi हाइब्रिड और स्ट्रीट रैल हाइब्रिड शामिल हैं। स्कूटर की शुरुआती कीमत 76,830 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
 
फीचर्स की बात करें तो Yamaha ने अपने इस स्कूटर में 125cc की क्षमता का एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलेंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है, जो कि 8Hp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका कुल वजन 99 किलोग्राम है।

ये दोनों मॉडल Yamaha के स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम से लैस हैं। हाइब्रिड सिस्टम स्कूटर के माइलेज को और भी बेहतर बनाता है। कंपनी के मुताबिक SMG सिस्टम चढ़ाई वाले रास्तों पर राइडिंग के समय डगमगाने के कारण होने वाली असुरक्षा को कम करता है।
 
कंपनी के मुताबिक Ray ZR को नई जनरेशन को देखकर तैयार किया गया है, वहीं स्ट्रीट रैली मॉडल 18 से 25 साल तक के युवाओं के लिए उपयुक्त होगा। इसे कंपनी ने थोड़ा स्पोर्टी लुक और डिजाइन दिया है। स्कूटर कुल 7 रंगों के साथ बाजार में लांच की गई है। इसमें कुछ रंग नए भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक में मिली जगह

निसान भारत में जल्द लांच करेगी 7 सीटर MPV और 5 सीटर SUV

Kia EV6 Facelift : 663km की रेंज, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग टेक्निक, कीमत 65.90 लाख रुपए, जानिए और क्या है खास

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख