Hanuman Chalisa

जगुआर XE, सस्ती स्पोर्टी लग्जरी कार...

संदीपसिंह सिसोदिया
बुधवार, 10 सितम्बर 2014 (12:40 IST)
भारत में लग्जरी कारों के बढ़ते बाजार को देखते हुए और उसमे अपनी हिस्सेदारी बनाने के लिए लग्जरी कार बनाने वाली ब्रिटेन की विश्व विख्यात ऑटोमोबाइल कंपनी एक जगुआर (टाटा अधिकृत) ने लंदन में अपनी एक नई एंट्री लेवल कार एक्स ई लॉन्च कर दी है।


 




जगुआर ने यह कम कीमत की कार बीएमडब्लू की 3 सीरीज, ऑडी ए-4 और मर्सिडीज सी क्लास की गाड़ियों को टक्कर देने के लिए भारतीय बाज़ार में उतारी है। कंपनी के उच्च अधिकारियों के मुताबिक XE खासतौर पर युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रख कर बनाई गई है। 
 
कंपनी सूत्रों ने अनुसार इस गाड़ी की बिक्री 2016 से आरंभ होगी और इसकी कीमत 27,000 पौंड (भारतीय मुद्रा में लगभग 26 लाख रुपये) हो सकती है। इस मायने में XE जगुआर की अब तक की सबसे सस्ती कार बताई जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि कार बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हाल ही में जगुआर और लैंड रोवर ने अपने 2 नए कारखानों में 2 अरब पौंड का निवेश किया है। यही नहीं जगुआर उत्पादन क्षमता बढाने के लिए कारखानों में 2300 नई नौकरियां भी देगी।  बताया जा रहा है कि एक्स ई जगुआर के यूके स्थित नए कारखाने में बनने वाली पहली गाड़ी होगी। 
 
क्या है खास, जानें अगले पन्ने पर... 

उल्लेखनीय है कि कार बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हाल ही में जगुआर और लैंड रोवर ने अपने 2 नए कारखानों में 2 अरब पौंड का निवेश किया है। यही नहीं जगुआर उत्पादन क्षमता बढाने के लिए कारखानों में 2300 नई नौकरियां भी देगी।  बताया जा रहा है कि एक्स ई जगुआर के यूके स्थित नए कारखाने में बनने वाली पहली गाड़ी होगी। 


 




जगुआर के सीईओ डॉ. स्पेथ ने लंदन में नई कार की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और हम इस नई कार से न सिर्फ बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं बल्कि नए ग्राहकों के रूप में नौजवानों और महिलाओं को भी जगुआर से जोड़ने का सपना देख रहे हैं। डॉ. स्पेथ का कहना है कि हमारी नई गाड़ी एक्स ई स्पोर्टी होने के साथ ईंधन के लिहाज से किफायती भी है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी यह नई कार ग्राहकों को खूब पसंद आएगी और हम अपने प्रतियोगियों से इस सेग्मेंट में भी मुकाबला कर सकेंगे।
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक