अयोध्या फैसले से डरने की जरूरत नहीं : रीता

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2010 (15:43 IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि 24 सितम्बर को अयोध्या मामले के आने वाले फैसले को लेकर डर का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता, मगर पूर्व में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिग ाड ़ने की कोशिशों से सतर्क रहने की जरूरत है।

डॉ. जोशी आज वाराणसी से फैजाबाद जाते समय जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तरह-तरह के बयान दे रहे हैं लेकिन हमारे देश के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने हमेशा यही कहा है कि हम अदालत के निर्णय को मानेंगे। उन्होंने कहा कि जनता में डर नहीं विश्वास पैदा करने की जरूरत है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा न करके मुख्यमंत्री उल्टे केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने केन्द्र से केन्द्रीय सुरक्षा बल की 642 कंपनियों की माँग की थी लेकिन मिली मात्र 52 कंपनियाँ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने प्रदेश के कांग्रेस जनों को अपने अपने जिलों में रहकर जनता में विश्वास पैदा करने को कहा है। डरने की कोई बात नही है और अदालत के निर्णय के बाद आगे की अदालत में जाने का रास्ता खुला है।

डॉ.जोशी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मसले पर सभी राजनीतिक दलों को जातीय सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राज्य में शांति स्थापित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल प्रदेश में हाशिए पर आ गए हैं इसलिए उनके नेतागण तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस जनों का आह्वान किया कि वे समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए लोगों को बताएँ कि वे 24 सितम्बर को अयोध्या के विवादित ढाँचे के मालिकाना हक को लेकर आने वाले फैसले से डरे नहीं। (वार्ता)

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?