अयोध्या में अब कोरोना टेस्ट के बाद ही होंगे राम मंदिर व हनुमान गढ़ी में दर्शन

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 9 जून 2025 (19:26 IST)
Corona test in Ayodhya before darshan: देशभर में कोरोना के केस बढ़ने के बाद अयोध्या में अब श्रद्धालु बिना कोरोनावायरस टेस्ट के राम मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी में हनुमानजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने 9 जून से अलग-अलग स्थानों पर जांच के लिए व्यवस्था की है।
 
अयोध्या के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार बनियाल ने बताया कि जनपद में 9 जून से रेपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया जा रहा है। राम मंदिर के सामने, हनुमान गढ़ी के सामने, एयर पोर्ट के सामने व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व कैंट रेलवे स्टेशन के सामने एवं बस स्टैंड लोगों की कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है।
 
उन्होंने बताया कि अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं व पर्यटकों एवं यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। डॉ. बनियाल ने कहा कि इन सभी स्थानों पर दो शिफ्ट में कोरोना टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया ‍कि अयोध्या जनपद में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है, किन्तु देशभर में कोरोना केस सामने आए हैं।
 
इसके मद्देनजर अयोध्या जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बाहर से आने वाले सभी यात्रियों, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। साथ ही मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल भी अनिवार्य कर दिया गया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

कौन था केदारनाथ के पास क्रैश हेलीकॉप्टर का पायलट राजवीर सिंह चौहान, क्या था उसका सेना से कनेक्शन?

ब्रिटेन के F35 फाइटर प्लेन की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है इस लड़ाकू विमान की विशेषता?

LIVE: AAIB करेगी हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच, DGCA ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली से मुंबई तक बदला मौसम का मिजाज, क्या है मानसून का हाल?

इजराइल-ईरान की लड़ाई में फंसे जम्मू कश्मीर के 1300 छात्र

अगला लेख