पैदल ही निकले ओडिशा के 2 युवक अयोध्या की यात्रा पर, करेंगे 1400 किलोमीटर का सफर

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (14:29 IST)
foot on a journey to Ayodhya : राम मंदिर (Ram temple) में पूजा करने के लिए ओडिशा के 2 युवक पैदल ही उत्तरप्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) की यात्रा पर निकल पड़े हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। ओडिशा से पैदल निकले दोनों युवकों के 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने की संभावना कम है, क्योंकि राज्य के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर से 1,400 किलोमीटर (1,400 kilometers) से अधिक की दूरी तय करने में उन्हें 40 दिन से अधिक लग सकते हैं।
 
अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रविवार को 22 वर्षीय दोनों दोस्त चंदपुर इलाके के निवासी कुरेश बेहेरा और कनिशी के निवासी सोनू बिसोई ने ब्रह्मपुर शहर के पास राम मंदिर में पूजा की। पीठ पर बैग और हाथों में झंडे लिए जब दोनों यात्रा के लिए रवाना हो रहे थे तब मंदिर में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए और उनका उत्साहवर्धन किया। अगले 10-15 किलोमीटर तक कुछ लोग भी उनके साथ रहे।
 
बेहेरा ने कहा कि इस दौरान उन्हें एकजुटता के सुखद क्षण का अहसास हुआ। महिलाओं सहित कई लोगों ने उनकी यात्रा के पहले दिन 'जय श्रीराम' के नारे के साथ उनका स्वागत किया। बेहरा ने कहा कि अगले 40 दिनों में अयोध्या पहुंचने के लिए हमने हर दिन 30-35 किमी पैदल चलने का लक्ष्य रखा है। हम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे लेकिन हम बाद में वहां पहुंचकर प्रार्थना और पूजा करेंगे।
 
बिसोई ने कहा कि हम अयोध्या में मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। हमने अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपने गांव में भगवान राम का आशीर्वाद लिया है। बेहेरा और बिसोई दोनों निजी कंपनियों में काम करते हैं। उन्होंने रात में सड़क किनारे मंदिरों में रुकने और आध्यात्मिक मार्ग अपनाने की आवश्यकता पर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

नदी पार करते समय सेना का टैंक हादसे का शिकार, 5 जवानों की मौत

Ram path Ayodhya : सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित

दिल्ली में और तेज बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज

Petrol Diesel Prices: मुंबई में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम

अमरनाथ पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था, आतंकी हमले की आशंका, 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात

अगला लेख
More