भगवान राम की कुलदेवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (14:43 IST)
अयोध्या (उप्र)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद भगवान राम की कुलदेवी ‘बड़ी देवकाली’ के यहां स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। देवकाली मंदिर के महंत को उम्मीद है कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ‘बड़ी देवकाली’ मंदिर की महत्ता की भी जानकारी मिलेगी।

ऐसी मान्यता है कि बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी थीं और यह तीन देवियों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का संगम है। मंदिर के महंत सुनील पाठक ने कहा, बड़ी देवकाली के मंदिर को लेकर इस इलाके में काफी श्रद्धा है। बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी हैं।

उन्होंने कहा, मैं एक अयोध्यावासी होने के नाते बहुत प्रसन्न हूं कि भगवान राम को उनका जन्म स्थान मिल गया। भगवान राम भारत की आत्मा हैं। मेरा मानना है कि जब राम मंदिर के दर्शन करने श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, तो वे बड़ी देवकाली मंदिर के दर्शन करने भी जरूर आएंगे।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि श्रद्धालुओं को जब इस मंदिर का भगवान राम के परिवार के संबंध होने के बारे में जानकारी मिलेगी, तो वे बड़ी संख्या में यहां भी आएंगे। पाठक ने मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, भगवान राम के पूर्वज राजा रघु को सपने में देवी के दर्शन हुए थे। देवी ने उन्हें यज्ञ करवाने का निर्देश देते हुए कहा था कि युद्ध में उनकी विजय होगी। राजा रघु ने देवी के आदेश का पालन करते हुए यज्ञ करवाया और वे युद्ध में विजयी हुए, जिसके बाद उन्होंने यहां बड़ी देवकाली की मूर्ति स्थापित कराई।

पाठक ने बड़ी देवकाली की महत्ता को बताते हुए कहा, भगवान राम के जन्म के बाद उनकी माता कौशल्या पूरे परिवार के साथ मंदिर आई थीं। उसके बाद ऐसी परंपरा बन गई है कि जब किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है, तो उस परिवार के सदस्य पहले मंदिर आकर देवी के दर्शन करते हैं। बहुत से लोग कोई नया काम शुरू करने से पहले भी मंदिर में देवी के दर्शन करने आते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बहुत दूरदराज के इलाकों से अपनी समस्याएं एवं मन्नतें लेकर देवी के मंदिर में आते हैं और जब उनकी समस्याएं दूर हो जाती हैं एवं मन्नतें पूरी हो जाती हैं, तो वे देवी को धन्यवाद कहने आते हैं। पाठक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा, बसंत, शारदीय नवरात्र और रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख