Hanuman Chalisa

क्या नरेन्द्र मोदी ने सुन ली कवि कुमार विश्वास की बात...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (19:04 IST)
अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक भूमिपूजन के बाद मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जय श्रीराम के उद्‍घोष के स्थान पर जय सियाराम और सियावर रामचंद्र की जय का उद्‍घोष किया। हालांकि इसमें चौंकाने वाला कुछ भी नहीं है, लेकिन राम मंदिर समर्थक ज्यादातर जय श्रीराम का ही नारा लगाते हैं। 

दरअसल, यह बात इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम में कहा था- यदि प्रधानमंत्रीजी, योगीजी, चंपत रायजी, अवनीश अवस्थी जी यह कार्यक्रम देख रहे हों तो मेरी यानी एक सामान्य हिन्दू की भावना जरूर स्वीकार करें। इस बार अयोध्या में जब राम का विग्रह खड़ा हो तो उनके पार्श्व में माता सीता को भी जरूर खड़ा करें। माता सीता के बिना राम अधूरे लगते हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह देश की आधी आबादी की मांग है। माता-बहनों की मांग है। कुमार ने कहा कि माता सीता दो बार अयोध्या आई थीं एक बार जनकपुर से और दूसरी बार लंका से। उन्होंने कहा कि एक बार माता सीता को आंतरिक षड्‍यंत्र के कारण अयोध्या से बाहर जाना पड़ा था, जबकि दूसरी बार बाहरी साजिश के कारण।
 
अब इसे संयोग कहें या कुमार विश्वास का आग्रह, मगर जब अयोध्या में बुधवार को मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की तो उन्होंने सबसे पहले कहा आप सभी प्रभु राम और माता जानकी का स्मरण कर लें। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के उद्घोष से की। मोदीजी ने संबोधन के अंत में भी ‘सियापति रामचंद्र’ का जयकारा लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख