Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 (07:27 IST)
Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 (08:42 IST)
Ayodhya ram mandir news : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शनों के लिए राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार लग गई।
दर्शन की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे। रात 10 बजे तक मंदिर में भगवान राम के दर्शन होंगे।
अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे। आज सुबह ही आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन की अनुमति दी गई थी।
अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी। इसके अलावा रामलला की 6ह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें