Hanuman Chalisa

UP पुलिस ने माना जनता का आभार, DGP बोले- आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

अवनीश कुमार
शनिवार, 9 नवंबर 2019 (21:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अयोध्या मुद्दे को लेकर आने वाले फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे आम जनमानस को सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाकर बरसों के इंतजार को पूरा कर दिया।
 
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सभी धर्मों ने बड़े ही आदरपूर्वक स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन संभावनाओं के चलते उत्तरप्रदेश पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर रखा था और प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर थी।
 
उत्तरप्रदेश की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहद बेहतर ढंग से आज के दिन बनाए रखा और प्रदेश में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न तो हुई और न ही सुनाई दी।
 
इसे लेकर उत्तरप्रदेश के DGP ओपी सिंह ने वेबदुनिया संवाददाता से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद समाज के सभी वर्गों ने इस अवसर पर अनुकरणीय एकजुटता, सम्मान, संयम और सहयोग प्रदर्शित किया है।
 
इसके चलते आज संपूर्ण राज्य पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। उसके लिए हम आभारी हैं और हम आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आप से अपील करते हैं कि भाईचारा और सौहार्द बनाएं रखें। पूरे प्रदेश में सामान्य स्थिति है, जिसके लिए आप सभी का भी बेहद धन्यवाद करते हैं।
 
सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने भी फैसला सुनाने से पहले उत्तरप्रदेश के डीजीपी को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। फिर फैसला सुनाने की तारीख निर्धारित की गई। 
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानून व्यवस्था को सुचार रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे और पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए थे।
 
प्रदेश में समस्त पुलिस वालों को निर्देशित किया गया था कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख