रामलला के लिए राममय हुआ मध्यप्रदेश, भोपाल में रघुनाथ मंदिर में CM की पूजा अर्चना, ओरछा में मुख्य समारोह

विकास सिंह
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (11:32 IST)
भोपाल। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश भी रामभक्ति में डूब गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में मुख्य समारोह में शामिल हो रहे है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई कर तथा पूजा अर्चना कर किया। मानस प्रतिष्ठान के संयोजक रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानस प्रतिष्ठान में मीडिया के साथियों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है । भगवान राम अपने गर्भ ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं, मैं उनका अभिनंदन करता हूं,उनके माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मैंने आज प्रातः मानस भवन आ कर भगवान राम की सेवा की तथा उनके दर्शन का लाभ प्राप्त किया। प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने मैं आज ओरछा जा रहा हूं वहां भगवान राम, राजा के रूप में विराजमान होते हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें और यह जो अद्वितीय अवसर आया है इस अवसर के आधार पर भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें और मानवता की सेवा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया राममई हो गई है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य देखते ही बनता है, दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममई हो गया है।

वहीं भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया विभाग द्वारा रामधुन व सफाईमित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद सहित भाजपा नेता शामिल हुए। वहीं राजधानी भोपाल में विभिन्न कोलोनियां ममें सुबह से प्रभात फेरी और सुंदर कांड के पाठ का आयोजन हो रहा है। राजधानी के मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है।

 
 
<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

CDS General अनिल चौहान बोले- अग्निवीर केवल सैनिक नहीं, राष्ट्र की संप्रभुता के हैं रक्षक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में 1 दिन का राजकीय शोक

Lok Sabha Chunav 2024 : कंगना रनौत का विरोध, काले झंडे दिखाए, लगे 'गो बैक' के नारे, किस बात को लेकर हुआ विरोध

अखिलेश यादव का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन की बनेगी सरकार, 140 सीट के लिए तरस जाएगी BJP

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

अगला लेख