अरिचल मुनाई गए पीएम मोदी, कोठंडारामस्वामी मंदिर में की पूजा, क्या है दोनों का भगवान राम से संबंध

Webdunia
रविवार, 21 जनवरी 2024 (11:35 IST)
PM Modi in TamilNadu temples : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अरिचल मुनाई गए। यहां से वे धनुषकोडी में श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर पहुंचे और भगवान राम की पूजा-अर्चना की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सबसे पहले अरिचल मुनाई पहुंचे। मोदी ने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया। उन्होंने वहां प्राणायाम भी किया। उन्होंने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वह स्थान है जहां पर भगवान राम की वानर सेना ने राम सेतु का निर्माण किया था। राम सेतु को ‘एडम ब्रिज’ के नाम से भी जाना जाता है। 
<

LIVE: PM Shri @narendramodi visits Arichal Munai Point in Tamil Nadu. https://t.co/yJ4i0avPG6

— BJP (@BJP4India) January 21, 2024 >इसके बाद से श्री कोठंडारामस्वामी स्वामी मंदिर में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। कोठंडाराम का अर्थ है धनुषधारी राम। मान्यता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह वही स्थान है जहां पर श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
 
3 दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में खेलो इंडिया गेम्स 2023 का उद्घाटन किया था। शनिवार को उन्होंने श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया।
 
रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

दिल्ली में एक परिवार के 5 लोगों ने एक साथ की आत्महत्या, मृतकों में 4 दिव्यांग

दूसरे राज्यों में बिहार के लोग क्यों रहते हैं निशाने पर

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले सुप्रिया सुले ने लिया ये प्रण...

अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच, नमूने झांसी भेजे

शहबाज शरीफ ने UN में फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत पर लगाए कई आरोप

अगला लेख