Ayodhya : 5 अगस्त को अभेद्य दुर्ग में तब्दील होगी राजा राम की अयोध्या

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (20:23 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अगस्त को भूमि पूजन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन और राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए पूरे जिले को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।

इतना ही नहीं भूमि पूजन वाले दिन एक साथ 5 लोग इकट्ठा नहीं होंगे और एक दिन पहले ही अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। यानी जितने भी आमंत्रित मेहमान होंगे, वह 4 तक अगस्त अयोध्या पहुंच जाएंगे।
मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी सहित अन्य कई अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा कर श्रीरामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा का जायजा लेकर अधिकारियों को उस पर अमल करने का निर्देश जारी किया, जिसके तहत प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है।
 
सूत्रों ने बताया कि सबसे पहला प्रोटोकॉल कोरोना वायरस को लेकर है, जिस पर प्रशासन का पूरा फोकस है। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठकें हुई हैं। पूरी तैयारी है, सुरक्षा के सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत अयोध्या में 5 अगस्त को एक साथ एक जगह पांच से ज्यादा लोगों को इकठ्‍ठा नहीं होने दिया जाएगा। 
 
उन्होंने बताया कि जितने भी वीआईपी आएंगे या जितने भी भूमि पूजन के लिए आमंत्रित मेहमान होंगे उन सभी की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी तरीके से सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही अयोध्या और फैजाबाद शहर की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय से पांच अगस्त को निकलकर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल होंगे। 
 
इसके लिए चारों तरफ बैरीकेडिंग लगा करके सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरी अयोध्या सुरक्षा व्यवस्था में जकड़ी हुई है। पग-पग पर पुलिस या सुरक्षा कर्मचारी नजर आ रहे हैं। अयोध्या को  अभेद्य किले में तब्दील करके भूमि पूजन के एक दिन पहले सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र उठाए जा रहे हैं सवाल

अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर BJP चुनाव जीती तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी

दिल्ली में कन्हैया कुमार को जड़ा थप्‍पड़, माला पहनाने आया था युवक

दिल्ली का नजफगढ़ देश सबसे गर्म स्थान, पारा 47 डिग्री के पार

अगला लेख