रामलला के लिए अपने हाथों से बनी राखियां भेंट करेंगी मुस्लिम बहनें

संदीप श्रीवास्तव
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (14:16 IST)
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की समर्थक मुस्लिम बहनों ने मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम की जन्मभूमि के भूमि पूजन एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामलला को अपने हाथों से बनाकर रक्षा सूत्र भेंट करेंगी। ये मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी राखियां तैयार कर रही हैं।
 
रक्षा सूत्र डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार को भी भेजे जाएंगे। मुस्लिम महिलाएं 5 अगस्त को ट्रस्ट के माध्यम से रामलला को भी रक्षा सूत्र भेंट करेंगी।
 
मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि 5 अगस्त राम मंदिर का भूमिपूजन ऐतिहासिक दिन होगा और इस दिन मुस्लिम भाइयों का भी राम मंदिर के लिए योगदान होना चाहिए। मुस्लिम बहनों ने दुआ की कि अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम एकता बनी रहे। राम मंदिर के निर्माण से ये मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश नजर आ रही हैं।
 
उनका मानना है कि मंदिर-मस्जिद विवाद खत्म होने के बाद अब अयोध्या एक नई दिशा की तरफ बढ़ेगी। जहां लोगों को रोजगार तो मुहैया होगा ही हिंदू-मुस्लिमों के बीच एकता और भाईचारा बरकरार रहेगा। 
 
मुस्लिम बहनों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस के इंद्रेश कुमार के लिए जो राखियां तैयार की जा रही हैं, वह तो डाक से भेजी जाएंगी। इसके अलावा रामलला के लिए भी राखी बनाई जा रही है, जो राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से रामलला तक पहुंचाई जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख