Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे सिर्फ 175 लोग, आयोजन की अभूतपूर्व तैयारियां

हमें फॉलो करें अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे सिर्फ 175 लोग, आयोजन की अभूतपूर्व तैयारियां
, मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (09:10 IST)
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या में आज से मेहमान पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
 
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ 'निजी तौर पर चर्चा' करके तैयार की गई है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे।
 
भारत की 36 परंपराओं के 135 संतों के साथ करीब 175 लोग शामिल होंगे। इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
webdunia
राय ने कहा कि विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल कार्यक्रम में 'यजमान' होंगे। साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तरप्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जोकि मंदिर के डिजाइन पर आधारित है। राय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में 'पारिजात' का पौधा भी लगाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WHO की नई चेतावनी- जरूरी नहीं कि एक वैक्सीन से खत्म हो जाए कोरोना, लड़नी होगी लंबी लड़ाई