Hanuman Chalisa

मुस्‍लिम युवाओं के शरीर पर राम का टैटू, महिलाओं की मेहंदी में सीता राम, राम नाम का टैटू बना ट्रेंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (12:46 IST)
ईश्वर अल्लाह सब एक : सोशल मीडिया में जो तस्‍वीरें सामने आ रही हैं, उनमें नजर आ रहा है कि हिंदुओं के साथ ही मुस्‍लिम युवा भी अपने हाथों राम नाम का टैटू गुदवा रहे हैं। इन मुस्‍लिम युवाओं को मुस्लिम राम भक्तों की टोली कहा जा रहा है, जोधपुर के बाजार में बैठकर हिंदू युवाओं के साथ अपने शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवा रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि ईश्वर और अल्लाह सब एक है।

मुस्‍लिम क्‍यों पीछे रहे : युवाओं का कहना है कि इनका राजनीतिकरण किया गया है, जिससे कि आपसी भाईचारे में खटास डाली जाती है। जोधपुर शांत शहर का परिचायक है और यहां की पहचान है। यहीं वजह है कि सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार, उत्सव और आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो कि एक बेहतरीन मिसाल के रूप में देखी जाती रही है। अब जब राम मंदिर बन रहा है तो यहां के मुस्लिम लोग कैसे पीछे रह सकते हैं। इसलिए इन युवाओं ने अपने बदन पर ‘राम’ का नाम टैटू बनवाया और भाईचारे की एक शानदार मिसाल पेश की। इन्होंने कहा कि अगर इन्हें मौका मिले तो वह राम मंदिर अयोध्या भी जाएंगे।

क्‍या कहते हैं आर्टिस्‍ट : जोधपुर के टैटू आर्टिस्ट का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ज्यादातर लोगों ने ‘राम’ नाम के टैटू को अपने बदन पर गुदवाया है। ‘राम’ नाम के टैटू का क्रेज हिंदुओं में ही नहीं मुस्लिम युवाओं में भी काफी देखने को मिल रहा है, जो कि उनकी भावनाओं को जाहिर करता है। वहीं महिलाएं भी मेहंदी में ‘राम मंदिर’ और राम-सीता का डिजाइन बनवा रही हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पेड़ की कीमत कितनी बड़ी? जानिए इसके 8 अनमोल फायदे

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश की विदेश नीति को कंट्रोल कर रहा है अमेरिका

अगला लेख