राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्‍ठान का तीसरा दिन, गर्भगृह में विराजमान होगी रामलला की मूर्ति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (07:52 IST)
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के अनुष्‍ठान का आज तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। आज रामलला की मूर्ति विधि विधान के साथ गर्भगृह में विराजमान होगी।
 
अनुष्ठान के तीसरे दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राण प्रतिष्ठा संकल्प लिया जाएगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन, आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश होगा।
 
इसके बाद पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य – प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मंडपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गंधादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।
 
 
अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया। इसके बाद ट्रक से भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान रामभक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
 
16 जनवरी से शुरु हुए अनुष्ठानों का सिलसिला 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 11 पुजारी सभी देवी-देवताओं का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

kashmir: NC का होगा स्‍पीकर और BJP को डिप्‍टी स्‍पीकर का ऑफर

शिवाजी की प्रतिमा बनाने वाला यूपी से गिरफ्तार, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

ताइवान के इस कदम से बौखला गया चीन, क्या है मामले का भारत कनेक्शन?

जयपुर में 10 RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, मंदिर में बांट रहे थे खीर

उत्तराखंड में 400 से ज्यादा मदरसों में संस्कृत पढ़ेंगे बच्चे!

अगला लेख