अद्भुत है राम वृक्ष, हनुमानजी से जुड़ी है इसके अस्तित्व की कहानी

संदीप श्रीवास्तव
  • अनूठा है तकपुरा गांव का रामवृक्ष
  • अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर है यह गांव
  • हनुमान जी से माना जाता है इस वृक्ष का संबंध 
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के रोम-रोम में राम बसते हैं। इसका प्रमाण एक वृक्ष भी है। इस पेड़ के जड़, तना, पत्ती व डाली सभी राम नाम स्वत: ही उत्कीर्ण हो जाता है। इस बात का दावा तकपुरा गांव के लोग भी करते हैं। यह वृक्ष कौतुक का विषय तो है ही आस्था का केन्द्र भी है। 
 
रामनगरी अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर तकपुरा गांव में मौजूद है यह वृक्ष। लोग इसे राम वृक्ष के रूप में जानते हैं। ग्रामवासियों का दावा है कि इस वृक्ष के तनों से लेकर पत्तों तक राम नाम स्वत: ही लिख जाता है। लोगों का कहना है कि वृक्ष को यह नाम किसी संन्यासी ने दिया था। वर्तमान में जहां यह पेड़ स्थित है, वहां उसी तरह का पेड़ था। कालांतर में वह पेड़ गिर गया और उसी जगह पर दूसरा पेड़ उग आया। 
 
स्थानीय ‍निवासी इसे भगवान राम का आशीर्वाद मान रहे हैं। इस वृक्ष के को लेकर रामायणकालीन कहानी भी है। हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेकर आकाश मार्ग से जा रहे थे तो वहां बूटी का कुछ अंश गिर गया। उसी स्थान पर यह वृक्ष निकल आया। इसे राम वृक्ष कहा जाता है। 
 
इस वृक्ष के हर हिस्से पर प्राकृतिक रूप से राम नाम लिखा रहता है। दूर-दूर से लोग इस पेड़ के दर्शन करने आते हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भक्ति में यह का वृक्ष भी पूर्ण रूप से राममय बन गया है।
 
क्या है संजीवनी बूटी की कहानी : राम-रावण युद्ध के दौरान ज मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे, तब वैद्य सुषैण के कहने पर हनुमान जी को द्रोणागिरि पर्वत पर संजीवनी बूटी लाने के लिए भेजा गया था। सूर्योदय से पहले बूटी लाई जाए, तभी लक्ष्मण जी के प्राण बचाए जा सकते थे।
 
हनुमान जी तेज गति से मार्ग की सभा बाधाओं को पार करते हुए द्रोण पर्वत पर पहुंच गए। लेकिन, वैद्य सुषैण द्वारा बूटी की जो पहचान बताई गई थी, वहां सभी पेड़-पौधे एक जैसे ही दिखाई पड़ रहे थे। यह देखकर हनुमान जी असमंजस में पड़ गए। उन्होंने उस समय बुद्धि के साथ बल का प्रयोग किया। उन्होंने तत्काल पूरे पर्वत को ही उठा लिया और आकाश मार्ग से युद्ध स्थल की ओर चल पड़े।
 
जब हनुमान जी पर्वत उठाकर लंका की ओर जा रहे थे तो वे अयोध्या के आसमान से भी गुजरे। नंदीग्राम में मौजूद भरत ने जब किसी विशाल व्यक्ति को हाथ में पर्वत उठाकर आते हुए देखा तो वे चिंता में पड़ गए। उन्हें लगा कि यह व्यक्ति पर्वत गिराकर अयोध्या को नष्ट कर सकता है। 
 
उन्होंने हनुमान जी पर बाण चला दिया। तीर लगने के बाद हनुमान जी पर्वत समेत नीचे आ गए। जब भरत जी को असलियत का पता लगा तो वे बहुत दुखी हुए और उन्होंने हनुमान जी को ससम्मान लंका की ओर रवाना किया। ऐसा कहा जाता है कि जब भरत जी ने हनुमान को बाण मारा था, उसी समय संजीवनी बूटी का कुछ हिस्सा उस स्थान पर गिर गया था। उस स्थान पर जो पेड़ लगा है, उसे 'रामवृक्ष' कहा जाता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख