Ayodhya : अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा 'साकेत सदन'

अवनीश कुमार
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (12:40 IST)
Saket Sadan : योगी सरकार (Yogi government) की पहल पर रामनगरी (Ramnagari) की भव्यता लौट रही है। मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। रामायणकालीन कुंडों को भी सजाया जा रहा है। एक तरफ भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता को संजोया जा रहा है। अब दिलकुशा महल (Dilkusha Mahal) और अफीम कोठी (opium den) नाम से विख्यात इमारत को साकेत सदन (Saket Sadan) के रूप में सजाया-संवारा जा रहा है।
 
रामनगरी अयोध्या विश्व के मानचित्र पर : धार्मिकता के साथ-साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। शायद यही वजह है कि भूतकाल में अफीम कोठी कहे जाने वाले भवन को योगी सरकार साकेत सदन के रूप में विकसित करके पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रही है।
 
'साकेत सदन' के नाम से है पहचान : अयोध्या को रामनगरी का पौराणिक स्वरूप प्रदान करने में लगी योगी सरकार ने कुछ माह पूर्व ही अफीम कोठी को साकेत सदन के रूप में विकसित करने का प्रयास शुरू किया है। नवाब शुजाउद्दौला ने इसका निर्माण कराया था जिसे कभी दिलकुशा महल कहा जाता था। अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के बाद इसे नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया था, तब से इसे अफीम कोठी कहा जाने लगा। रामनगरी के पुनर्विकास में शामिल दिलकुशा महल/अफीम कोठी का नाम अब इतिहास का हिस्सा हो गया है। अब इसकी पहचान 'साकेत सदन' के रूप में होने लगी है।
 
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा : चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर धारा रोड मुहल्ले में साकेत सदन स्थित है। इस स्थान को हैरिटेज लुक प्रदान करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके पुनर्विकास की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। साकेत सदन का पुनरुद्धार प्राचीनता को सहेजते हुए किया जा रहा है।
 
परियोजना की लागत है 1682.87 लाख : क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आर.पी. यादव ने बताया कि साकेत सदन बिल्डिंग की मरम्मत की जा रही है जिसमें सिर्फ चूने और सुर्खी का प्रयोग किया जा रहा है। जिस रूप में पहले बिल्डिंग थी, पुन: उसी रूप में लाने का प्रयास किया जा रहा। फसाद लाइट की व्यवस्था व पार्क का भी कायाकल्प किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 1682.87 लाख है। लगभग 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 6 जून 2023 से शुरू हुए इस कार्य को पूर्ण करने की अवधि मार्च 2024 है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

मानहानि मामले में संजय राउत दोषी, 15 दिन की जेल, 25 हजार का जुर्माना

Heavy rain in Odisha: ओडिशा में भारी बारिश से पुरी में स्कूल बंद, कोणार्क मंदिर में जलभराव

भाजपा नेता विक्रम सैनी बोले, खाने पीने के सामान में थूकने वालों के हाथ पैर तोड़ दो

दुनिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल हुआ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC)

पीएम मोदी बोले, हरियाणा में कांग्रेस के लाउडस्पीकर्स का करंट भी कमजोर

अगला लेख