Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जगमगाई अयोध्या, 1 लाख 60 हजार दीपक से रोशन सरयू का तट, पूरे यूपी में दीपावली सा नजारा

हमें फॉलो करें जगमगाई अयोध्या, 1 लाख 60 हजार दीपक से रोशन सरयू का तट, पूरे यूपी में दीपावली सा नजारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 22 जनवरी 2024 (20:34 IST)
हिमा अग्रवाल और अवनीश कुमार, उत्तरप्रदेश से

 
Ram Mandir Pran Prathistha :  देश में दीपावली से पहले ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है, क्योंकि बरसों के इंतजार के बाद आज रामजन्मभूमि पर रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया है। इस विशेष दिन में अयोध्या में सरयू नदी पर 1 लाख 60 हजार दीपक जलाए गए हैं। ये दीपक 200 छात्रों और पुलिसकर्मियों द्वारा राम पैड़ी पर लगाए गए हैं, जो दूर तक अंधकार को चीरते हुए झिलमिलाते हुए प्रकाशित हो रहे हैं। 
 
सरयू के तट पर दीपक से जय श्रीराम, स्वास्तिक चिन्ह बनाकर रामभक्त प्रभु के चरणों में नमन कर रहे हैं।  रामभक्ति के सरोवर में पूरा देश डूबकर प्रभु चरणों में नतमस्तक होकर देश में सुख-शांति की कामना कर रहा है। 
webdunia
उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में सांझ होते ही शहर-गांव की गलियों और बाजारों में चहुंओर पटाखों की आवाज और आकाश तक रंग-बिरंगी आतिशबाजी का नजारा दीपावली का दृश्य से कम नजर नहीं आ रहा। 
 
उत्साहित रामभक्त बच्चे, बड़े सभी सड़क और मुख्य चौराहों पर राम आगमन का जश्न और प्रभु राम के जयकारे लगाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। 
 
अयोध्या में राम की पैड़ी पर हुए दीपश्रृंखला का वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लिखा है कि 'प्रभु श्री रामलला आज श्री अयोध्या धाम में अपने नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। आइए, इस पावन अवसर पर 'रामज्योति' प्रज्वलित कर हम सभी लोग अपने घर में भी उनका स्वागत करें। जय-जय सियाराम!'

पूरे प्रदेश में दीवाली जैसा माहौल : अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद पूरे प्रदेश में दीपावली जैसा उल्लास नजर आ रहा है। लोग अपने घरों पर दीप जलाकर प्रभु श्रीराम की वंदना करते हुए नजर आ रहे हैं। मंदिरों के बाहर भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। 
webdunia
जगमगाए सरकारी कार्यालय : सभी सरकारी कार्यालय पर रंग बिरंगी झालरों से सजाए गए हैं। सरकारी कार्यालय के बाहर का नजारा देखते ही बन रहा है। यहां पर मौजूद कर्मचारी एक-दूसरे को दीपावली की तरह बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
इसके साथ-साथ सरकारी कार्यालय के परिसर में बने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
webdunia
गावों में दीवाली सा नजारा : लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी इत्यादि जगहों पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपनी-अपने घरों की छत दीये जलाए। इसके चलते दीये की रोशनी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र जगमगा उठे हैं और एक अद्भुत नजारा देखने को मिला रहा है। 
 
इस साथ ही घरों में दीपावली की भांति प्रभु श्रीराम के भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। जगह-जगह पर जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं और बच्चे आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। हर तरफ बस एक ही शब्द सुनाई दे रहा है श्रीराम, श्रीराम, श्रीराम। यह कानपुर देहात में चारों ओर गूंज रहा है।

7
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Republic Day Shayari 2024: तालियों से गूंज उठेगा मंच, गणतंत्र दिवस के लिए बेहतरीन शायरियां