राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर PM नरेन्द्र मोदी पर क्या बोले आडवाणी?

कहा- मैं तो सिर्फ सारथी था, असली संदेशवाहक तो रथ था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (20:41 IST)
LK Advani on Ram Mandir: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का राम मंदिर को लेकर आखिर बयान आ ही गया। उन्होंने कहा कि नियति ने तय कर लिया था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जरूर बनेगा। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में जो राम मंदिर बनने जा रहा है उसमें आडवाणी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। 
 
आडवाणी ने 'राष्ट्रधर्म' पत्रिका में कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा करेंगे तब वे देश के प्रत्‍येक नागरिक का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान से मेरी प्रार्थना है कि यह मंदिर सभी भारतीयों को श्रीराम के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
 
पूर्व डिप्टी पीएम आडवाणी रथयात्रा के पलों को याद करते हुए कहा कि 25 सितंबर, 1990 की सुबह यात्रा शुरू करते समय हमें यह पता नहीं था कि आस्था से प्रेरित यह यात्रा आंदोलन का रूप ले लेगी। उस समय वर्तमान पीएम नरेन्द्र मोदी उनके सहायक की भूमिका में थे। हालांकि वे उस समय ज्यादा चर्चित नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा में अयोध्‍या आंदोलन सबसे निर्णायक और परिवर्तनकारी घटना थी।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि रथयात्रा के कुछ दिन बाद ही मुझे अहसास हो गया था कि मैं तो मात्र एक सारथी था। रथयात्रा का प्रमुख संदेशवाहक तो स्‍वयं रथ ही था। चूंकि वह राम मंदिर निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए अयोध्या जा रहा था, इसलिए वह पूजा के योग्य था। आडवाणी की इस यात्रा को बिहार में रोक लिया गया था, तब राज्य के मुख्‍यमंत्री लालू यादव थे। 
 
कार्यक्रम में शामिल होंगे आडवाणी : इस बीच, खबर है कि 22 जनवर को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और लालकृष्ण आडवाणी शामिल होंगे। इससे पहले उन्हें कार्यक्रम को न्योता तो भेजा गया था, लेकिन यह भी कहा गया था कि उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए वे कार्यक्रम में नहीं आए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को भी इसी तरह न्योता भेजा गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रूस की यात्रा पर, जानिए क्या है इस दौरे का मकसद

Stray Dogs Verdict: अब सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच करेगी आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

अगला लेख